Saturday, March 14, 2026
spot_img
HomeBusinessPan Card में मोबाइल नंबर बदलना है? अपनाएं ये तरीका; मिनटों में...

Pan Card में मोबाइल नंबर बदलना है? अपनाएं ये तरीका; मिनटों में हो जाएगा काम

पैन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करना अब आसान है। यह लेख NSDL या UTIITSL की वेबसाइट के माध्यम से मोबाइल नंबर बदलने की प्रक्रिया बताता है। इसमें बुनियादी विवरण भरना, टोकन नंबर प्राप्त करना, सही जानकारी दर्ज करना, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना और शुल्क जमा करना शामिल है।

पैन कार्ड आज आधार कार्ड ही तरह जरूरी दस्तावेज बन गया है। इसके बिना पैसों से जुड़ा कोई भी जरूरी काम पूरा नहीं हो सकता। पैन कार्ड को कही भी लिंक करने का फायदा तभी है जब इसमें मौजूदा नंबर अपडेट हो। इसके साथ ही इसके जरिए वेरिफिकेशन भी तभी पूरी हो पाएगा जब इसमें मौजूदा नंबर लिंक हो।

आज हम जानेंगे कि आप पैन कार्ड में नंबर कैसे बदल सकते हैं। इसके लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करने होंगे।

क्या है तरीका?

  • इसके लिए सबसे पहले आपको एनएसडीएल (NSDL) या UTIITSL (यूटीआईआईटीएसएल) की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं
  • अब आपको यहां Changes/Correction in PAN का ऑप्शन दिखेगा, इस पर क्लिक करें।
  • इस पर क्लिक करते ही आपसे कुछ बेसिक डिटेल्स जैसे पैन नंबर, नाम, जन्मतिथि और ईमेल आईडी इत्यादि मांगी जाएगी। इन सभी डिटेल्स को ध्यानपूर्वक भरें।
  • डिटेल्स भरते ही आपको 15 अंकों का टोकन नंबर दिया जाएगा।
  • अब जो डिटेल्स (मोबाइल नंबर) आपको बदलनी है, उसे सेलेक्ट करें। इसके साथ ही सही डिटेल्स दर्ज करें।
  • फिर आपको डॉक्यूमेंट जैसे एड्रेस प्रूफ,जन्मतिथि का सबूत, फोटो इत्यादि अपलोड कर दें।
  • लास्ट में आपको मांगी गई फीस सबमिट करनी होगी।
  • इसके साथ ही Acknowledgement स्लिप डाउनलोड करना न भूलें। क्योंकि ये स्लिप आपको बाद में स्टेटस चेक करने में मदद करेगी।

पैन कार्ड के साथ अगर आप आधार कार्ड में भी मोबाइल नंबर बदलना चाहते हैं तो इसके लिए आपको नीचे दिए स्टेप्स फॉलो करने होंगे।
कैसे बदले मोबाइल नंबर?

स्टेप 1- सबसे पहले प्ले स्टोर के जरिए आधार ऐप डाउनलोड करें। अब रजिस्टर कर लॉगिन कर लें।

स्टेप 2- अब आपको यहां Update Aadhaar Online का ऑप्शन दिखेगा, इस पर क्लिक करें।

स्टेप 3- फिर फेस स्कैन या ओटीपी के जरिए वेरिफिकेशन पूरा करें।

स्टेप 4- वेरिफिकेशन होते ही आपको नया मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। इसके साथ ही अगर कुछ और डिटेल मांगी गई है, तो इसे भी दर्ज करें।

स्टेप 5- अब फीस का भुगतान कर, एप्लीकेशन सबमिट कर दें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular