महोबा। शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी कुंवर पंकज वि/रा) के अध्यक्षता में आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन योजना के तहत 11 राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) क्षेत्रीय प्रतिक्रिया केंद्र, लखनऊ की टीम द्वारा जिला महोबा (उत्तर प्रदेश) के सदर तहसील में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, स्वास्थ्य, पुलिस, राजस्व, अग्निशमन सेवा तथा अन्यहितधारकों के साथ मिलकर केमिकल इमर्जेंसी (CBRN) आपदा पर संयुक्त मॉक अभ्यास किया गया।
CBRN Emergency आपदा पर एक परिदृश्य तैयार किया गया था, जिसमें तहसील सदर परिसर में एक केमिकल टैंकर से सिविल बस के टक्कर से टैंकर से क्लोरीन गैस के रिसाव होने के कारण 30/40 लोगों के प्रभावित व फंस गए थे। तदनुसार, ईओसी (Emergency Operation Centre) को घटना के बारे में सूचित किया गया। जिसने एनडीआरएफ के नियंत्रण कक्ष एवं सभी संबंधित हितधारकों को आपात प्रतिक्रिया के लिए सूचित किया।
11 एनडीआरएफ, क्षेत्रीय प्रतिक्रिया केंद्र, लखनऊ की टीम ने अनिल कुमार पाल, उप कमांडेंट कि देखरेख में एवं निरीक्षक सभाजीत यादव के नेतृत्व में घटना स्थल पर पहुंचने पर प्रारंभिक आकलन किया तथा ऑपरेशन बेस, कमांड पोस्ट, मेडिकल पोस्ट, कम्युनिकेशन पोस्ट स्थापित किए। आकलन के तुरंत बाद टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया तथा विभिन्न तकनीकों का उपयोग करके गंभीर रूप से फंसे पीड़ितों को बचाया। पीड़ितों को अस्पताल पूर्व उपचार देने के बाद मेडिकल एजेंसियों द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया। यह पूरा मॉक अभ्यास इंसिडेंट रिस्पांस सिस्टम के दिशानिर्देशों के अनुसार आयोजित किया गया था और पूरी प्रक्रिया का पालन किया गया।
इस मॉक अभ्यास को दिवाकर मिश्रा (तहसीलदार सदर).के निर्देशन में एवं आपदा विशेषज्ञ प्रीति सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी नायब तहसीलदार विवेक तोमर , जिला राजीव कुमार, महेन्द्र कुमार उपनिरीक्षक अग्नि शमन सोभित कुमार मनिष अवस्थी आदि की मौजुदगी में आयोजित किया गया तथा अन्य हितधारकों मे जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, स्वास्थ्य, होमगार्ड, पुलिस, राजस्व, अग्निशमन सेवा, पशुपालन विभाग, सिंचाई विभाग, तथा मीडिया कर्मियों एवं आपदा मित्रों ने भाग लिया। एनडीआरएफ बचाव दल द्वारा प्रदर्शित पेशेवर कौशल की सभी हितधारकों द्वारा अत्यधिक सराहना की गई।





