Sunday, February 15, 2026
spot_img
HomeMarqueeएनसीएल ककरी ने किया सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन 

एनसीएल ककरी ने किया सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन 

अवधनामा संवाददाता

 

सोनभद्र/सिंगरौली बुधवार को नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के ककरी क्षेत्र ने सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन किया। यह मैच ककरी प्रबंधन एवं जेसीसी सदस्यों के बीच एकलव्य मैदान में आयोजित  किया गया जिसमें जेसीसी एकादश विजयी रही ।
इस दौरान प्रबंधन एकादश की टीम का नेतृत्व महाप्रबंधक ककरी श्री इंद्रजीत सिंह एवं जेसीसी एकादश की टीम का नेतृत्व श्री शिवमुनि सिंह ने किया।
इस अवसर पर महाप्रबंधक ककरी ने इस प्रकार के सद्भावना मैच के आयोजन को प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच में सद्भाव पूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए जरूरी बताते हुए कहा कि खेल हमें अनुशासन और स्पोर्ट्समैन स्प्रिट की प्रेरणा देता है जो जीवन में आगे बढ़ने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है ।ककरी प्रबंधन एकादश की ओर से टीम में परियोजना अधिकारी सहित सभी विभागाध्यक्ष एवं जेसीसी एकादश की ओर से जेसीसी में शामिल श्रमिक संघ प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
गौरतलब है कि ककरी क्षेत्र के सौजन्य से समय समय पर इस प्रकार के खेल-कूद कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular