Thursday, May 15, 2025
spot_img
HomeMarqueeनया सवेरा ने नेत्रहीन बच्चों को खिलाया भोजन

नया सवेरा ने नेत्रहीन बच्चों को खिलाया भोजन

 

अवधनामा संवाददाता

सहारनपुर। नया सवेरा संस्था ने अपने सेवा कार्याे को जारी रखते हुए आज नेत्रहीन बच्चांे को खाना खिलाया और उनका उत्साहवर्धन भी किया।
नया सवेरा के अध्यक्ष दीपक जैन ने बताया कि संस्था गरीब एवं असहाय बच्चो की मदद को हमेशा से कार्य करती आ रही है। जिसके तहत आज संस्था के पदाधिकारियों ने नेत्रहीन बच्चों को खाना खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया है। संस्था ऐसे सामाजिक कार्यो को हमेशा निर्बाध गति से जारी रखेगी और गरीब एवं असहाय बच्चों की मदद को अग्रसर रहेगी। उन्होंने बताया कि जल्द ही संस्था गरीब और जरूरतमंद बच्चों के लिए स्कूल भी शुरू करने जा रही है। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा निरंतर किए जा रहे सामाजिक कार्यो से प्रेरणा लेकर अन्य लोग भी संस्था के साथ जुड़ रहे है। संस्था का उद्देश्य है कि कोई भी गरीब एवं असहाय बच्चा भूखा न सोये और शिक्षा से वंचित न रहें। महिला मण्डल अध्यक्ष श्रीमती अर्चना रानी ने बताया कि नया सवेरा एक जीरो-फंड वाला संगठन है। उन्होंने समाज के लोगों से आह्वान किया कि वह गरीबा बच्चों की मदद के लिए भोजन भी दान स्वरूप भेंट कर सकते है। इस मौके पर प्रतीक जैन, श्रीमती अर्चना रानी, सलोनी जैन, सम्यक, प्रतीक जैन, अभिषेक गोयल, राजकुमार मलिक, शोर्य, अक्षत कुमार, राहुल गोयल आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular