Friday, March 7, 2025
spot_img
HomeMarqueeपौधरोपण को संरक्षित रखकर ही प्राकृतिक को संतुलन बनाया जा सकता है-...

पौधरोपण को संरक्षित रखकर ही प्राकृतिक को संतुलन बनाया जा सकता है- डॉ सीमा

 

अवधनामा संवाददाता

नयी दिशा द्वारा विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर हुआ आयोजन
कुशीनगर। विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा गुरुवार को हाटा विकास खंड के मोहर प्रसाद जायसवाल इंटरमीडिएट कॉलेज, अहिरौली बाजार में संस्था अध्यक्ष डॉ0 सीमा त्रिपाठी की अध्यक्षता में प्रकृति संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम एवं पौधरोपण का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ0 सीमा त्रिपाठी ने कहा कि प्रकृति के विभिन्न तत्वों जैसे मिट्टी, वायु, जल, खनिज पदार्थों, वनस्पतियों, जीव जंतुओं इत्यादि की हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका है और इन्हें संरक्षित रखकर ही हम प्राकृतिक संतुलन बनाये रख सकते हैं। इसी के निमित्त 28 जुलाई को विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस मनाते हुए एक स्वस्थ पर्यावरण व स्वस्थ समाज के लिए लोगों को जागरूक किया जाता है। डॉ0 सीमा ने आगे कहा कि इस दिन को मनाने का एक प्रमुख उद्देश्य यह भी है कि उन जानवरों और पौधों को संरक्षित किया जाय जो पृथ्वी से विलुप्त होने के कगार पर हैं। संस्था सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र ने कहा कि सृष्टि के प्रारम्भ में जनसंख्या सीमित थी और प्राकृतिक संसाधन आवश्यकता से अधिक। परन्तु बढ़ती जनसंख्या व भौतिक आवश्यकताओं के कारण मनुष्य ने प्रकृति का दोहन प्रारम्भ किया और आज स्थिति इतनी भयावह हो गयी है कि हमें प्रकृति के संरक्षण के लिए दिवस और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन करना पड़ रहा है।  कार्यक्रम का संचालन सत्येंद्र कुमार मिश्र, अतिथियों का स्वागत प्रबंधक रमेश जायसवाल व आभार देवानंद गोंड ने किया।
इस अवसर पर नितेश शर्मा, महेंद्र वर्मा, सिंटू शर्मा, रविन्द्र राय, विकास श्रीवास्तव, मोहन लाल यादव, वंदना सिंह, रेनू पटेल, रागिनी, जूही तिवारी, रंजना जायसवाल, साक्षी, मीनाक्षी इत्यादि उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular