Saturday, April 20, 2024
spot_img
HomeNationalसेल्फी लेने के दौरान 8 लोगों की मौत

सेल्फी लेने के दौरान 8 लोगों की मौत

देखे पूरी खबर———————————–
नागपुर के वेना डैम में रविवार को सेल्फी लेने के दौरान 8 लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, 11 लोग नाव पर सवार होकर डैम में घूम रहे थे। इसी दौरान कुछ युवक नाचते-गाते सेल्फी लेने लगे, जिससे नाव का बैलेंस बिगड़ा गया और यह दुर्घटना घटी। हालांकि, यह इकलौता मामला नहीं है। इससे पहले भी सेल्फी के कारण कई लोगों की जान जा चुकी है।
कपल की सेल्फी लेने के दौरान हो गई मौत…
 पुर्तगाल के काबो दा रोका शहर टूरिस्ट के लिए काफी पॉपुलर है। यहां की खूबसूरती देखने के लिए हर साल काफी संख्या में पर्यटक आते हैं और सेल्फी लेते हैं। कुछ समय पहले पोलैंड के रहने वाले एक कपल यहां घूमने आए थे। दोनों मस्ती करते हुए सेल्फी ले रहे थे तभी उनका पैर फिसल गया और करीब 100 मीटर नीचे गहरे खाई में गिरने से उनकी मौत हो गई।
रोमानिया की अन्ना उर्सु अपनी सेल्फी सोशल साइट्स पर खूब शेयर करती थी। इसके लिए वह खतरनाक से खतरनाक जगहों पर भी चली जाती। इसी तरह की सेल्फी लेने के चक्कर में एक दिन वह ऊंची छत पर चढ़ गई। इस दौरान वह ऐसी जगह सेल्फी लेने की कोशिश करने लगी, जहां से हाई वोल्टेज करंट वाला तार गुजरता था। अन्ना ने जैसे सेल्फी के लिए मोबाइल आगे बढ़ाया, उसका दूसरा हाथ तार से चिपक गया। इस घटना ने उसकी जान ले ली। उस वक्त वो महज 18 साल की थी।
——————————————————————————————————————-
 विज्ञापन 
हमें सभी जिलों में ब्यूरो चीफ, रिपोर्टर और विज्ञापन प्रतिनिधि की जरुरत है संपर्क करे-9918956492
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular