Wednesday, April 24, 2024
spot_img
HomeNationalबिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव अपनी ही गठबंधन पार्टी जदयू के निशाने...

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव अपनी ही गठबंधन पार्टी जदयू के निशाने पर

देखे पूरी खबर —————————————————

पटना। बिहार में राजद और जदयू के बीच तेजस्वी यादव के इस्तीफे को लेकर घमासान तेज होता नजर आ रहा है। जहां एक तरफ जदयू द्वारा राजद को दिए गया समय समाप्त हो रहा है। इस बीच जहां एक तरफ नीतीश तेजस्वी को हटाने पर अड़े हैं वहीं राजद ने कहा है कि अगर ऐसा हुआ तो राजद के सभी विधायक अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे।

सीबीआई द्वारा केस दर्ज किए जाने के बाद बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव अपनी ही गठबंधन पार्टी जदयू के निशाने पर हैं। हालांकि पूरे मामले में उन्होंने दलील दी है कि जिस समय घोटाला होने की बाद कही जा रही है तब वो 14 साल के थे और उनकी मूंछे भी नहीं निकलीं थीं।

राजद ने धमकी दी है कि उसके पास 80 विधायक हैं और वो जो चाहे कर सकती है। बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के इस्तीफे के मुद्दे पर जदयू के नैतिक दबाव को खारिज करते हुए राजद ने फिर अपने सहयोगी को उसकी हैसियत याद दिलाई।

राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने राजद को महागठबंधन के घटक दलों में सबसे बड़ा बताया और कहा कि भाजपा के चढ़ाने पर कुछ लोग राजद के खिलाफ बयान दे रहे हैं। राजद विधायक ने कहा कि महागठबंधन के घटक दलों में राजद बड़े भाई की भूमिका में है। हमारे पास सबसे ज्यादा 80 विधायक हैं।

जदयू-कांग्रेस का नाम लिए बगैर वीरेंद्र बोले कि 71 और 27 विधायकों वाली पार्टियां 80 विधायकों वाली पार्टी के बारे में निर्णय नहीं कर सकतीं। हम बड़े हैं इसलिए सरकार में हमारी मर्जी चलेगी। हम जो चाहेंगे, वही होगा। किसी के चाहने से तेजस्वी इस्तीफा नहीं देंगे। वीरेंद्र ने सिर्फ लालू यादव को अपना नेता बताया।

दोहराया कि भाजपा द्वारा तेजस्वी को फंसाया जा रहा है और उसके इशारे पर महागठबंधन के कुछ लोग साथ दे रहे हैं। ये ऐसे लोग हैं जो विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को एक भी वोट नहीं दिला पाए थे। खुद भी हमारे वोट से चुनाव जीतकर आए हैं। राजद विधायक ने तेजस्वी के इस्तीफे की मांग का जोरदार खंडन किया और कहा कि किसी भी कीमत पर ऐसा नहीं होने जा रहा है।


अगर आपको यह समाचार पसंद आया हो तो अपने मित्रों को शेयर करना ना भूले

आप अपनी बात नीचे कमेंट बॉक्स में लिख सकते है  

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular