शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर। शुक्रवार को आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ के सभागार में राष्ट्रगीत वन्देमातरम् के ‘150 वर्ष पूर्ण’ होने के पावन अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष शिवशक्ति शर्मा की अगुवाई में राष्ट्रगीत वन्देमातरम् का सामूहिक गायन का आयोजन किया गया।
इस दौरान मण्डल अध्यक्ष शिवशक्ति ने कहा कि आज आज़ाद भारत में भी ‘वंदे मातरम्’ की प्रासंगिकता पहले से कहीं अधिक है। यह गीत हमें यह स्मरण कराता है कि हमारा राष्ट्र केवल सीमाओं से नहीं बल्कि साझा संस्कृति, भावनाओं और कर्तव्यबोध से निर्मित हुआ है।
“वंदे मातरम्” नवभारत के उस संकल्प का प्रतीक है जिसमें हर नागरिक अपने भीतर भारत माता के प्रति श्रद्धा, सेवा और समर्पण की भावना को जीवंत रखे हुए हैं। यही भावना भारत को विश्व में ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ के संदेशवाहक के रूप में प्रतिष्ठित करती है।
इस कार्यक्रम में उपस्थित सभासद मनोज कुमार, बड़े बाबू राजेश त्रिपाठी,विनय पटेल (सीएम फेलो, सफाई नायक श्रीनिवास, रवि श्रीवास्तव, अंकित गुप्ता, गौरव शर्मा,सनी वरूण, सुरेश कसौधन, धीरेंद्र तिवारी, बिपिन रावत, विनोद बाल्मीकि, मलखान, राजेन्द्र कुमार, रवि प्रकाश, अतुल कुमार, राजकुमार, राजेश बाल्मीकि, दुर्गेश अग्रहरि आदि लोग उपस्थित रहें।





