Sunday, February 22, 2026
spot_img
HomeMarqueeराष्ट्रीय आविष्कार योजना -जूनियर विद्यालयों में आयोजित हुई विज्ञान क्विज प्रतियोगिता

राष्ट्रीय आविष्कार योजना -जूनियर विद्यालयों में आयोजित हुई विज्ञान क्विज प्रतियोगिता

राष्ट्रीय पोषण माह-2025 के अंतर्गत जनपद के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों पर शनिवार को विविध सामुदायिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष श्रीवास्तव ने कहा कि बच्चों का सर्वांगीण विकास ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।

मुसाफिरखाना परियोजना के कसथुनी पश्चिम आंगनवाड़ी केंद्र पर मुख्यसेविका रीता सिंह एवं निशा सिंह के नेतृत्व में गोदभराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान गर्भवती और धात्री माताओं को संतुलित आहार एवं पोषण संबंधी जानकारी दी गई।

इसी क्रम में शाहगढ़ ब्लॉक के पूरब गांव आंगनवाड़ी केंद्र पर पोषण जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में शामिल आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों को स्वस्थ जीवनशैली, पौष्टिक आहार और साफ-सफाई की आदतों के महत्व से अवगत कराया गया। वहीं अमेठी ब्लॉक के रामनाथपुर आंगनवाड़ी केंद्र पर मुख्यसेविका नीलम विश्वकर्मा द्वारा संभव अभियान के अंतर्गत बच्चों का वजन (स्टेटिंग सत्यापन) किया गया।

साथ ही शिक्षक-अभिभावक बैठक (PTM) आयोजित की गई, जिसमें बच्चों को खेल आधारित गतिविधियों, स्वच्छता, अच्छी आदतों एवं प्रतिदिन केंद्र पर नियमित उपस्थिति के लिए अभिभावकों को प्रेरित किया गया। इन सभी कार्यक्रमों का उद्देश्य बच्चों और महिलाओं में पोषण संबंधी जागरूकता बढ़ाना, स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना और समाज को कुपोषण मुक्त बनाना रहा।

आंगनबाड़ी केंद्रों को नहीं मिली हाट कुक की धनराशि

अमेठी। शासन की ओर से पिछले महीने ही बजट जारी होने के बावजूद जिले के 1950आंगनबाडी केंद्रों पर पंजीकृत बच्चों के लिए गर्म पका पकाया भोजन/हाट कुक की धनराशि अभी तक आंगनवाड़ी केन्द्रों को नहीं मिल पाई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular