Saturday, March 14, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshKanpurदिव्यांग पार्षद प्रत्याशियों को राष्ट्रीय विकलांग पार्टी का समर्थन

दिव्यांग पार्षद प्रत्याशियों को राष्ट्रीय विकलांग पार्टी का समर्थन

अवधनामा संवाददाता

कानपुर| राष्ट्रीय विकलांग पार्टी की बैठक बर्रा 8 मे राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार के आवास पर हुयी बैठक में तय किया गया कि जो भी दिव्यांग पार्षद पद पर चुनाव लड़ रहे है उनको राष्ट्रीय विकलांग पार्टी अपना समर्थन देगी|बैठक की अध्यक्षता करते हुये पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने बताया की दिव्यांगजनो को राजनैतिक भागीदारी दिलाने के लिए पार्टी कृतसंकल्प है|
आज पार्टी ने वार्ड 13 से दिलीप कुमार गौड़, वार्ड 33 विजय नगर से अनीस वारसी, वार्ड 44 ख्योरा से डाक्टर मनुस्मृति मिश्रा, वार्ड 45 बर्रा विश्व बैंक से सोनी धुसिया को अपना पूर्ण समर्थन दिया| इन प्रत्याशीयों के पक्ष में पार्टी कार्यकर्ता व दिव्यांगजन अपना मत देंगे|
बैठक में राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार जिला अध्यक्ष राहुल कुमार, दक्षिण अध्यक्ष आनन्द तिवारी, अल्पना कुमारी, अशोक कुमार, बंगाली शर्मा, वैभव दिक्षित, गौरव कुमार, जितेन्द्र गुप्ता, दिलीप कुमार, दिनेश यादव, अर्जुन कुमार आदि शामिल थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular