इटावा। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के इटावा परिसर स्थित कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज में किसान नेता भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की 123 वीं जयंती राष्ट्रीय किसान दिवस के रूप मे मनाई गई। जिस पर एक छोटी मैराथन दौड़ का भी आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ.जे पी यादव और डॉ.के के पटेल ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के संक्षिप्त जीवन परिचय से किया।वहीं दुग्ध एवं मत्स्य महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ.अजीत सिंह ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।
अधिष्ठाता डॉ. देवेंद्र सिंह ने बताया कि चौधरी साहब भूमि सुधारों के प्रमुख सूत्रधार थे एवं जोत अधिनियम लाकर किसानों के लिए कार्य करते हुए उन्होंने अपना पूरा जीवन समर्पित किया।उन्होंने अपनी अगुवाई में सभी विद्यार्थियों,कर्मचारियों, अधिकारियों से राष्ट्रीय किसान दिवस पर किसानों के मसीहा भारत रत्न चौधरी साहब के सम्मान में एक छोटी मैराथन भाग लिया।इस मैराथन में अधिष्ठाता डॉ. देवेंद्र सिंह,डॉ.अजीत सिंह,डॉ.जे पी यादव,डॉ.के के पटेल,सत्येंद्र पाल,इंजी. मलीहा खानम,डॉ श्वेता दुबे,डॉ.आशुतोष, डॉ अरुण कुमार सहित समस्त कर्मचारियों और छात्र-छात्राओ ने प्रतिभाग किया।





