Saturday, April 4, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshKanpurराष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने विधायक सुरेन्द मैथानी को सौपा ज्ञापन

राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने विधायक सुरेन्द मैथानी को सौपा ज्ञापन

अवधनामा संवाददाता

5 फरवरी को सयुक्त पुलिस आयुक्त को सौंपा जायेगा ज्ञापन

आसरा आवास योजना में दिव्यांगजन का आरक्षण खत्म होने का किया विरोध

12 फरवरी से खाट विछाओ – अधिकार दिलाओ आन्दोलन

कानपुर | राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने आसरा आवास योजना में दिव्यांगजन व ओ०बी०सी० का आरक्षण खत्म करने के विरोध में आन्दोलन की घोषणा कर दी है|
प्रथम चरण में विधायक सुरेन्द मैथानी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जायेगा | दुसरे चरण में सयुक्त पुलिस आयुक्त को ज्ञापन भेजा जायेगा | तिसरे चरण में जिलाधिकारी कार्यालय में खाट विछाओ – अधिकार दिलाओ आन्दोलन शुरू किया जायेगा
आज इस सम्बन्ध में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि 5 फरवरी को संयुक्त पुलिस आयुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जायेगा | तिसरे चरण में 12 फरवरी को जिलाधिकारी कार्यालय में खाट बिछाओ अधिकार दिलाओ आन्दोलन शुरू होगा |
राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि सरकार दिव्यांगजनों कि अनदेखी कर रही है|

उन्होंने आरोप लगाया है कि जिन लोगों के नाम आसरा आवास योजना में लाटरी में निकाला गया था उनके नाम आवंटन लिस्ट से गायब है | विश्वनाथ सिंह, गौरव कुमार, बैभव दीक्षित ने इसकी शिकायत की है | ये सभी लोग आवंटन के दिन एच०बी०टी०यू० में लाटरी के दौरान मौजूद थे और इनका नाम लाटरी में डाला गया था|आवंटन लिस्ट में इनका नाम नहीं है | आवंटन में दिव्यांगजनों का आरक्षण कोटा पूरा नहीं किया गया है ये मनमानी की गयी है| इसका विरोध सड़को पर होगा जन प्रतिनिधियों को भी घेरा जायेगा |
वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि दिव्यांगजनो को सत प्रतिशत आवास मिलना चाहिए, लेकिन यहाँ तो दिव्यांगों के आरक्षण पर ही डकैती डाली जा रही है|
आज ज्ञापन देने वालों व बैठक में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार के अलावा प्रदेश अध्यक्ष आनन्द तिवारी, प्रदेश प्रवक्ता अल्पना कुमारी, जिला अध्यक्ष राहुल कुमार, अशोक कुमार, अरविन्द सिंह, कमलेश कुमार सिंह, गुड्डी दीक्षित, वैभव दीक्षित, गौरव कुमार, सत्य प्रकाश शुक्ला, अर्जुन कुमार आदि शामिल थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular