Wednesday, March 18, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaराष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करते नरेंद्र तिवारी प्रदेश अध्यक्ष

राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करते नरेंद्र तिवारी प्रदेश अध्यक्ष

 

अवधनामा संवाददाता

किसानों की तरक्की ही भारत की खुशहाली का सबब बनेगी : ठाकुर रामचंद्र सिंह 
अयोध्या। किसानों की तरक्की ही भारत की खुशहाली का सबब बनेगी ये कहना है भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयता वादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर रामचंद्र सिंह का। अपने दो दिवसीय अयोध्या धाम के दौरे के अंतिम दिन पत्रकारों से मुखातिब हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर रामचंद्र सिंह ने हरिद्वार के अलकनंदा में आयोजित तीन दिवसीय सम्मेलन में अयोध्या मंडल के मंडल अध्यक्ष रहे नरेंद्र कुमार तिवारी को प्रदेश का दायित्व सौपते हुए प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। अपने अयोध्या दौरे के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सिंह ने मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र तिवारी को माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र तिवारी ने कहा कि संगठन को और ज्यादा विस्तार करने के लिए वो डोर टू डोर कांबिंग करेंगे, और ज्यादा से ज्यादा किसानों से मिलकर उनकी समस्याओं का समाधान करने के साथ-साथ संगठन को और मजबूत करने का काम करेंगे। पत्रकार वार्ता के दौरान का अयोध्या मंडल की महिला मंडल अध्यक्ष कंचन सिंह,  जिला अध्यक्ष लक्ष्मी, सदस्या पिंकी मौजूद रहीं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular