Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeMarqueeम्योहाल हॉस्टल ने जीती मृत्युंजय प्रताप वॉलीबाल प्रतियोगिता की चैंपियन ट्रॉफी..

म्योहाल हॉस्टल ने जीती मृत्युंजय प्रताप वॉलीबाल प्रतियोगिता की चैंपियन ट्रॉफी..

कोरांव में दो दिवसीय स्व.मृत्युंजय प्रताप सिंह स्मारक ओपेन वॉलीबाल प्रतियोगिता संपन्न।

अमन फ्रेंड्स क्लब की टीम बनी प्रतियोगिता की उपविजेता।

प्रयागराज : स्थानीय गोपाल विद्यालय इंटर कॉलेज कोरांव के क्रीड़ा स्थल पर डिस्ट्रिक्ट वॉलीबाल एसोसिएशन,प्रयागराज के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय स्व.मृत्युंजय प्रताप सिंह स्मारक ओपेन वॉलीबाल प्रतियोगिता संपन्न हुई। प्रतियोगिता में कुल 24 टीमों ने प्रतिभाग कर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला म्योहाल स्पोर्ट्स हॉस्टल प्रयागराज और अमन फ्रेंड्स क्लब कोरांव के बीच खेला गया। जिसमें म्योहाल स्पोर्ट्स हॉस्टल प्रयागराज ने अमन फ्रेंड्स क्लब कोरांव की टीम को 25 – 21 व 25 – 23 अंकों से हराकर स्व.मृत्युंजय प्रताप सिंह स्मारक ओपेन वॉलीबाल प्रतियोगिता की चैंपियन ट्रॉफी पर अपना कब्जा कर लिया।

प्रतियोगिता के दौरान अल्ताफ अली, उपेंद्र बहादुर सिंह, मुकेश शुक्ला, असफाक अहमद, संतोष कुमार व रवि वर्मा ने निर्णायक की भूमिका अदा की। सेमीफाइनल व फाइनल मैच शुरू होने से पूर्व डिस्ट्रिक्ट वॉलीबाल एसोसिएशन प्रयागराज के महासचिव आर.पी.शुक्ला ने दोनों टीमों के खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। आयोजन समिति द्वारा डिस्ट्रिक्ट वॉलीबाल एसोसिएशन के महासचिव आर.पी.शुक्ला को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। वहीं प्रतियोगिता के खेले गए प्रथम सेमीफाइनल मैच में अमन फ्रेंड्स क्लब कोरांव ने एमएलपी आर्यावत स्पोर्टिंग क्लब को 25 – 23, 21 – 25 व 30 – 28 अंकों से तथा दूसरे सेमीफाइनल मैच में म्योहाल स्पोर्ट्स हॉस्टल प्रयागराज ने राजकुमार स्पोर्टिंग क्लब को 25 – 19 व 25 – 21 अंकों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।

प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नगर पंचायत कोरांव के चेयरमैन ओम प्रकाश केसरी ने विजेता टीम के कप्तान को चैंपियन ट्रॉफी एवं अट्ठारह हजार रुपये की नगद धनराशि तथा उपविजेता टीम के कप्तान को ट्रॉफी एवं पंद्रह हजार रुपये की नगद धनराशि प्रदान किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित मेजबान कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य वीरेंद्र प्रताप सिंह ने खिलाड़ियों को व्यक्तिगत पुरस्कार प्रदान किया। आयोजन सचिव आशुतोष सिंह ने प्रतियोगिता में पधारें सभी सम्मानित अतिथियों का माल्यार्पण एवं बैच लगाकर स्वागत किया।

कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक प्रभारी कोरांव रितेश तिवारी व राजीव कुशवाहा ने किया। उक्त अवसर पर मेजबान कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ.साबिर अली, पूर्व क्रीड़ाधिकारी के.पी.सिंह, एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष के.बी.एल.श्रीवास्तव, वरिष्ठ समाजसेवी एवं सपा नेता प्रमोद मिश्रा पयासी, जिला पंचायत सदस्य पिंटू चौबे, प्रभाकर चौबे, डॉ.अनिल पांडेय, राजकुमार सिंह, डॉ.संजय सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह, रामाश्रय सिंह, अखिलेश पांडेय, अजीत सिंह, सभाजीत सिंह, गणेश शंकर तिवारी, विनीत सिंह, पवन शंकर, मुन्ना सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह व राकेश कुमार आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular