Friday, March 6, 2026
spot_img
HomeMarqueeप्रत्येक कार्यकर्ताओ के सम्मान के साथ जुड़ा है मेरा स्वाभिमान

प्रत्येक कार्यकर्ताओ के सम्मान के साथ जुड़ा है मेरा स्वाभिमान

अपनी जनता पार्टी (AJP) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष का घघौवा से फुटहिया चौराहे तक फूलमाला व गाजा बाजा के साथ स्वागत कर प्रेस क्लब में अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीराम मौर्य ने कहा कि देश व प्रदेश की तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंकना है। इसके लिए सभी को संगठित रहना है। पार्टी का मुख्य उद्देश्य पीडीए का विकास और उनकी समस्याओं का निराकरण करना है। उन्होंने कहा कि पार्टी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से लेकर सभी चुनाव दमदारी से लड़ेगी और 2027 में उत्तर प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव भी लड़ाएगा।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अवधेश मौर्य ने उपास्थित कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करते हुए कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य के नीति और सिद्धांतों के साथ ही पीडीए के लोगों की समस्याओं का समाधान संभव है। सभी को एक साथ रहने की जरूरत है। प्रत्येक कार्यकर्ता के साथ मेरा सम्मान व स्वाभिमान जुड़ा है। जहां भी हमारी जरूरत पड़े तो हमे अवगत कराएं। आप के साथ कदम मे कदम मिला कर चलने को तैयार है। कार्यक्रम का संचालन मंडल प्रभारी सालिक राम मौर्य और अध्यक्षता मंडल संरक्षक रामचंद्र ने किया।
जनपद की सीमा घघौवा पर सुबह दस बजे हजारो की संख्या में लोगों ने स्वागत किया। इसके बाद छावनी, हरैया, कप्तानगंज, फुटहिया में स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में वीरेंद्र कुमार मौर्य, आसाराम मौर्य, शिवपूजन, रोशन अली, राम सजीवन गौतम, हनुमान प्रसाद मौर्य, जगदीश मौर्य, बृजेश मौर्य, प्रदीप कुमार मौर्या, राम कमल मौर्य, शिव बहादुर मौर्य, आदर्श मौर्य, मुरली, बृजेश सिंह, सूर्य प्रकाश यादव, संतोष, आनंद मौर्य सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular