Wednesday, October 29, 2025
spot_img
HomeLucknow'पिता बेगुनाह हैं और वो कोई आतंकवादी नहीं जो ये बर्ताव हो...

‘पिता बेगुनाह हैं और वो कोई आतंकवादी नहीं जो ये बर्ताव हो रहा’, गायत्री प्रजापति पर हमले के बाद बेटी की मांग

लखनऊ जिला जेल में बंद सपा नेता गायत्री प्रजापति पर जानलेवा हमला हुआ। एक बंदी ने उन पर आलमारी की राड से वार किया जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। उनकी बेटी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सुरक्षा की गुहार लगाई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि पानी देने में देरी होने पर कहासुनी के बाद बंदी ने हमला किया।

लखनऊ। लखनऊ जिला जेल में बंद समाजवादी पार्टी के नेता व पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति पर मंगलवार देर शाम जानलेवा हमला किया गया। इस हमले के बाद उनकी बेटी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सुरक्षा की मांग करते हुए कहा है कि उनके पिता की हत्या हो सकती है।

बता दें कि हमलावर ने उन पर आलमारी की राड से वार किया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। जेल अस्पताल में उनको दस से अधिक टांके लगाए गए हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि गायत्री और बंदी के बीच कहासुनी हुई थी, जिसके बाद उसने उन पर हमला कर दिया था। जेल प्रशासन घटना की जांच कर रहा है।

गायत्री प्रजापति ने इलाज के दौरान बाहर निकलते हुए बताया कि उन पर हमला करने वाला बंदी विश्वास है। उनके ऊपर चाकू से हमला किया है।

गायत्री प्रजापति की बेटी ने की ये कही

गायत्री प्रजापति की बेटी अंकित प्रजापति ने कहा कि डर है कि हमारे पिता की हत्या न कर दी जाए। वे कुछ दिन पहले ही हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर गए थे और बिल्कुल ठीक थे। अब उन पर अचानक ये हमला हो गया। हमारी मुख्यमंत्री योगी जी से गुहार है कि वो हमसे मिलकर हमारी मदद करें।

पिता बेगुनाह हैं और वो कोई आतंकवादी नहीं हैं, जो उनके साथ इस तरह से बर्ताव किया जा रहा है। पिता बीते आठ वर्षों से जेल में बंद हैं और अभी तक उन पर लगे आरोप साबित भी नहीं हो पाए हैं।

पत्नी ने कही ये बात

ट्रामा सेंटर में गायत्री प्रजापति की पत्नी अमेठी से विधायक महाराजी ने कहा कि मेरे पति गायत्री प्रजापति को जेल में जान का खतरा है जेल में हम लोगों की मिलाई नहीं होती। वहां पर कैसे कैंची और हथियार पहुंच गए। किसने और क्यों हमला किया है मेरी मुख्यमंत्री से मांग है की गायत्री प्रजापति को सुरक्षा दी जाए और वह पिछले काफी समय से जेल में है उनकी बेल कराई जाए। मामले की जांच कराई जाए।

लंबे समय से जेल में हैं गायत्री प्रजापति

सामूहिक दुष्कर्म व खनन घोटाले के आरोपित गायत्री प्रसाद प्रजापति को कई बीमारियों के चलते लंबे समय से जेल अस्पताल में रखा गया है। मंगलवार शाम साढ़े छह बजे अस्पताल में सफाई करने वाले बंदी विश्वास ने उन पर हमला कर दिया। जांच में सामने आया कि पूर्व मंत्री ने विश्वास को पानी देने के लिए बुलाया था। वह देर से पहुंचा तो गायत्री ने अमर्यादित टिप्पणी की, जिससे नाराज विश्वास ने पास में पड़ी आलमारी की राड से हमला कर दिया।

डॉक्टर ने लगाए हैं टांके

गायत्री चीखते हुए अस्पताल से बाहर की तरफ भागे। बंदी ने दोबारा राड से हमला किया तो वह फर्श पर गिर गए। इसी बीच दूसरे बंदियों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। जेलकर्मियों ने तत्काल डाक्टर को बुलाया। डाक्टर ने गायत्री से सिर से बह रहे खून को रोकने का प्रयास किया। फिर टांके लगाए।

वरिष्ठ जेल अधीक्षक आरके जायसवाल के मुताबिक, पूर्व मंत्री की हालत खतरे से बाहर है। जेल में टांके लगने के बाद उनको बेहतर इलाज के लिए केजीएमयू ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया। गोसाईगंज पुलिस का कहना है कि उनको किसी तरह की सूचना नहीं दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular