Monday, August 11, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiसपा की सरकार के लिए एकजुट हो जाये मुसलमान

सपा की सरकार के लिए एकजुट हो जाये मुसलमान

Muslims should unite for SP's government

अवधनामा संवाददाता

देवा बाराबंकी( Deva BarabanKi)। आज कस्बा देवा शरीफ में मिशन 2022 को लेकर सपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक आहूत की गई।
बैठक में सपा नेता पूर्व अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष कयूम प्रधान ने कहा कि मुसलमानों का हित सिर्फ और सिर्फ समाजवादी पार्टी में ही है। मुसलमानों को बरगलाने चुनाव में तमाम लोग आएंगे जैसे कि पीस पार्टी एआईएम एवं कांग्रेस बसपा आदि यह लोग सिर्फ चुनाव में ही मुसलमानों पर अपना निशाना साधते हैं, ताकि मुसलमान वोट बिखर जाए और भाजपा जीत जाए लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। अब जनता समझ चुकी है। यह सब वोट कटवा मशीन है। भाजपा को जिताने का काम करते हैं। जनता पूरी तरह इस भाजपा सरकार से त्रस्त है। आगामी चुनाव 2022 में जनता इनको सबक सिखाएगी। अंत में कयूम प्रधान ने कहा कि आप सभी मुसलमान भाइयों से मेरी अपील है कि इस बार सब लोग एकजुट होकर समाजवादी पार्टी को जिताए और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएं तभी प्रदेश का चारों और विकास होगा। बैठक का संचालन पूर्व अल्पसंख्यक जिला उपाध्यक्ष साबिर शाह ने किया।
बैठक में मौलाना अख्तर कासमी इमाम अयूब साहब मौलाना साकिर साहब हाफिज शहंशाह हुसैन मोहम्मद रिजवान कामिल हुसैन मोहम्मद सईद मोहम्मद अरशद खलील अहमद मोहम्मद मुफीद आदिल शाह मोहम्मद अर्सलान आदि लोग उपस्थित थे।
फ़ोटो न 2
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular