Tuesday, March 24, 2026
spot_img
HomeMarqueeदो भाइयों समेत तीन पर हत्या का मुकदमा दर्ज

दो भाइयों समेत तीन पर हत्या का मुकदमा दर्ज

जनपद की सदर काेतवाली क्षेत्र में मजाक-मजाक में हुए विवाद में मारपीट से युवक की मौत हाे गई। इस मामले में पुलिस ने मृतक के

पिता की तहरीर पर तीन के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन में शुरू कर दी है।

जनपद मुख्यालय के जकरिया पीर वार्ड निवासी किशोर अरबाज उर्फ हनी (17) की मजाक को लेकर हुए विवाद में मामूली कहासुनी में पीट-पीट कर हत्या की गई थी। जिसके बाद पिता उवेश अहमद उर्फ बाबा की तहरीर पर दुकान मालिक मोनू, बबलू और सबलू पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

पीड़ित पिता उवेश ने बताया कि उनका बेटा अरबाज मुख्यालय स्थित बाजार में एक दुकान में काम करता था। पड़ोसी दुकानदार सबलू ने अपने भाई बबलू और दुकानदार मोनू के साथ बेटे की हत्या की है।

सदर क्षेत्राधिकारी दीपक दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि किशोर की हत्या के मामले में तहरीर के आधार पर दो भाइयों समेत तीन पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular