उरई (जालौन)। पीईटी की परीक्षा दे रहे एक मुन्ना भाई को बायोमेटिक चेकिंग के दौरान सचल दल द्वारा पकड़ा गया।स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने उसके खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर लिखवाई रिपोर्ट पुलिस ने कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया।
पीईटी परीक्षा के दूसरे दिन दूसरी पाली में सचल दल द्वारा परीक्षार्थियो की चेकिंग की जा रही थी। जब सचल दल ने बायोमेट्रिक तरह से चेकिंग की तो उसे संदेह हुआ और फिर उसके रिकार्डो को खंगाला तो पूरी परतें खुलती गयीं। तभी वहां तैनात स्टेटिक मजिस्ट्रेट धीरज सचान को बुलाया गया और पूरी जानकारी दी गयी। स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने ऐसे परीक्षार्थी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी।
पकड़े गये आरोपी दूसरे की परीक्षा दे रहा था।जो अपना नाम पता बदल कर परीक्षा में बैठा था।स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने लिखित रुप से ऐसे मुन्ना भाई के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत कराया।
उन्होंने पत्र देते हुये बताया कि पीईटी परीक्षा के लिये बालिका इंटर कालेज जालौन में बने परीक्षा केंद्र की दूसरे दिन दूसरी पाली तीन से पांच बजे वाली में आनन्द कुमार नाम के परीक्षार्थी के नाम पर अजीत पुत्र राम प्यारे निवासी थरबई कुरमयान पोस्ट थरबई पुण्डिला फाफामऊ प्रयागराज जालौन में बालिका इंटर कॉलेज में नाम पता बदल कर परीक्षा दे रहा था।
उक्त आरोपी आन्नद कुमार के नाम पहले कानपुर में भी बीडीओ की परीक्षा में सम्मिलित हो चुका है। जो दुवारा नाम पता बदल कर परीक्षा में बैठा था। पुलिस ने लिखित शिकायती पत्र लेकर मामला दर्ज कर आरोपी मुन्ना भाई को पकड़ कर उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुये उसे न्यायालय में पेश किया।





