Thursday, May 15, 2025
spot_img
HomeMarqueeसौ स्वच्छता हीरो और सौ स्वच्छता दीदी चुनेगा नगर निगम

सौ स्वच्छता हीरो और सौ स्वच्छता दीदी चुनेगा नगर निगम

Municipal corporation will choose hundred cleanliness heroes and hundred cleanliness didiलखनऊ से आये डी.पी.एम. वैभव पाण्डेय ने लिया स्वच्छता का जायजा

सहारनपुर। सहारनपुर महानगर में स्वच्छता की अलख जगाने वाली 100 महिलाओं को स्वच्छता दीदी और 100 पुरूषों को स्वच्छता हीरो बनाया जायेगा। स्वच्छता दीदी और स्वच्छता हीरो का चयन उनके द्वारा स्वच्छता के क्षेत्र में किये जाने वाले कार्यों के आधार पर किया जायेगा।

लखनऊ से स्वच्छ भारत मिशन के तहत किये जा रहे कार्यों का जायजा लेने के लिए पहुंचे डिवीजन प्रोग्राम मेनेजर वैभव पाण्डेय ने शुक्रवार को यहाँ नगर निगम में नगर आयुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह, मुख्य अभियन्ता निर्माण कैलाश सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0 कुनाल जैन, सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम सहित निगम के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उसी बैठक के दौरान उन्होंने निगम द्वारा स्वच्छता के क्षेत्र मे ंउत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को स्वच्छता दीदी और पुरूषों को स्वच्छता हीरो बनाने का सुझाव दिया। जिसपर नगर आयुक्त ने कहा कि पूरे महानगर में आने वाले समय में घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने वाली 100 महिलाओं एवं 100 पुरूषों को क्रमशः स्वच्छता दीदी व स्वच्छता हीरो के रूप में चयनित किया जायेगा।

वैभव पाण्डेय ने समीक्षा बैठक में सफाई सुरक्षा मित्र नम्बर 14420 को जन-जन के बीच प्रचारित करने पर बल देते हुए कहा कि किसी भी तरह की सीवर समस्या के लिए लोग इस नम्बर पर अपनी शिकायत दर्ज करायें ताकि उसके निस्तारण पर लखनऊ स्तर से ही नजर रखी जा सके। नगर आयुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह ने उन्हें बताया, कि सभी 70 वार्डों में मौहल्ला कमेटियों के माध्यम से स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है और डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन पर जोर दिया जा रहा है। वैभव पाण्डेय ने निगम कन्ट्रोल रूम द्वारा निस्तारित की जाने वाली शिकायतों का फीडबैक भी भिजवाने का सुझाव दिया। बैठक में जलकल के सहायक अभियन्ता ईश्वर सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक अमित तोमर, अवर अभियन्ता ललित राज शर्मा व देशान्तर प्रताप, आई.टी. ऑफिसर मोहित तलवार, आई.टी.सी. सुनहरा कल की लिपिका सतपथी आदि मौजूद रहे।

वैभव पाण्डेय ने एम.आर.एफ. सेंटर माता गढ़ का निरीक्षण किया। सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम, मुख्य सफाई निरीक्षक अमित तोमर व आई.टी.सी. सुनहरा कल के मयंक पाण्डेय ने बताया कि माता गढ़ सेंटर पर सूखे कूड़े को लोहा, टीन, कांच, गत्ता, कागज, पॉलिथिन आदि के रूप में अलग-अलग कर उसे पुर्नचक्रण के लिए भेजा जाता है। इसके अतिरिक्त डिवीजनल प्रोग्राम मेनेजर वैभव पाण्डेय ने आई.टी.सी. के एम.आर.एफ. सेंटर, नगर निगम द्वारा दिल्ली रोड़ पर बनाये जा रहे प्रदेश के सबसे पहले गौ अन्त्येष्टि स्थल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बेहट रोड़ पर निगम द्वारा सॉलिड वेस्ट मेनेजमेंट के लिए खरीदी गयी भूमि का भी निरीक्षण किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular