Thursday, April 2, 2026
spot_img
HomeEducationMP RTE Lottery Result 2026: एमपी आरटीई लॉटरी रिजल्ट दो बजे होगा...

MP RTE Lottery Result 2026: एमपी आरटीई लॉटरी रिजल्ट दो बजे होगा जारी, इस यूट्यूब चैनल पर लाइव देख सकते हैं परिणाम

एमपी आरटीई लॉटरी रिजल्ट आज दोपहर 2 बजे जारी कर दिया जायेगा। अभिभावक यूट्यूब चैनल से सीधा लाइव रिजल्ट की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

मध्य प्रदेश में शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) के तहत गैर अनुदान मान्यता प्राप्त अशासकीय स्कूलों (निजी स्कूल) में कमजोर वर्ग व वंचित समूह के छात्रों को प्रवेश दिया जाता है। जिन अभिभावकों ने अपने बच्चों के एडमिशन के लिए आवेदन किया था आज उनका रिजल्ट घोषित किया जायेगा। परिणाम अपरान्ह 2 बजे ऑनलाइन जारी होगा।

इस यूट्यूब चैनल पर लाइव रिजल्ट कर सकेंगे चेक

अभिभावक आरटीई एमपी लॉटरी रिजल्ट को ऑनलाइन माध्यम से यूट्यूब चैनल https://youtube.com/live/ffjjYeJU3vo?feature=share पर देख सकेंगे। आपकी सहूलियत के लिए डायरेक्ट लिंक यहां उपलब्ध करवाया जा रहा है। 2 बजते ही सीधे ही परिणाम को Live देख पाएंगे।

MP RTE Lottery Result Live Link

आवंटन पत्र इस साइट से कर सकेंगे डाउनलोड

रिजल्ट जारी होने के बाद माता पिता बच्चों का आवंटन पत्र ऑफिशियल वेबसाइट rteportal.mp.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर पाएंगे। अन्य किसी भी प्रकार से आवंटन पत्र नहीं भेजा जायेगा।

इन डेट्स में लेना होगा प्रवेश

जिन छात्रों को स्कूलों में सीट अलॉट होगी उनको 3 से 15 अप्रेल 2026 के बीच आवंटित स्कूल में जाकर एडमिशन प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम की धारा 12(1)(C) के अंतर्गत, गैर अनुदान प्राप्त अशासकीय विद्यालयों में, वंचित समूह एवं कमजोर वर्ग के बच्चों को कक्षा-1 या प्री-स्कूल की प्रथम प्रवेशित कक्षा में न्यूनतम 25 प्रतिशत सीटों पर निःशुल्क प्रवेश का प्रावधान है। जिसके लिए मध्‍यप्रदेश में पूर्णत: पारदर्शी प्रक्रिया के तहत आवेदन एवं शाला आवंटन ऑनलाइन तरीके से किया जाता है। इस वर्ष दस्तावेज सत्यापन उपरांत ऑनलाइन लॉटरी हेतु लगभग 1 लाख 78 हजार 714 बच्चे ऑनलाइन लॉटरी प्रक्रिया हेतु पात्र हुये हैं। ऑनलाइन लॉटरी द्वारा चयनित बच्‍चों को इस वर्ष प्रदेश के पात्र लगभग 22 हजार निजी विद्यालयों की 1 लाख 22 हजार 551 सीटों पर प्रवेश मिलेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular