Friday, March 20, 2026
spot_img
HomeMarqueeसांसद फूलपुर ने जिला पंचायत सभागार में दीप प्रज्जवलन कर सांस्कृतिक कार्यक्रम...

सांसद फूलपुर ने जिला पंचायत सभागार में दीप प्रज्जवलन कर सांस्कृतिक कार्यक्रम किया शुभारम्भ

 

अवधनामा संवाददाता

लोक गायिका प्रियंका सिंह चौहान ने देश-भक्ति से ओत-प्रोत गीतों को प्रस्तुत कर लोगो को किया मंत्रमुग्ध

प्रयागराज :   आजादी का अमृत महोत्सव आयोजन की श्रृंखला में स्वतंत्रता सप्ताह एवं हर घर तिरंगा के अन्तर्गत संस्कृति विभाग की ओर से आयोजित सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम का जिला पंचायत सभागार में सांसद फूलपुर  केशरी देवी पटेल के द्वारा दीप प्रज्जवलन कर शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम में लोक गायिका प्रियंका सिंह चौहान के द्वारा ‘‘ए मेरे वतन के लोगो’’, ‘‘जहां डाल-डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा, वो भारत देश है मेरा’’ जैसे देश भक्ति गीतों के माध्यम से उपस्थित लोगो को मंत्रमुग्ध करते हुए लोगो के अंदर देश-भक्ति की भावना को जागृत किया।
इस अवसर पर  सांसद फूलपुर केशरी देवी पटेल ने अपने सम्बोधन में कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न रूपों में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम मनाया जा रहा है। उन्होंने हर घर तिरंगा कार्यक्रम में सभी लोगो को शामिल होने तथा अपने घरों में तिरंगा झण्डा फहरायें जाने तथा हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कहा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री शिपू गिरि, जिला विकास अधिकारी  भोलानाथ कनौजिया, क्षेत्रीय अभिलेख अधिकारी मो0 मोहसिन नूरी सहित अन्य अधिकारीगणों के अलावा काफी संख्या में लोग उपस्थित रहंे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular