Tuesday, March 24, 2026
spot_img
HomeMarqueeराज्यसभा निर्वाचन के लिए आज से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया

राज्यसभा निर्वाचन के लिए आज से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया

मध्य प्रदेश से राज्यसभा की एक रिक्त सीट के लिए आज (बुधवार) से नाम निर्देशन पत्र जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो रही है। नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त है। अगले दिन 22 अगस्त को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। नाम निर्देशन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 26 अगस्त है। मतदान 3 सितंबर को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक होगा। मतगणना एवं परिणाम की घोषणा भी इसी दिन की जाएगी।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि मध्यप्रदेश सहित 9 राज्यों में होने वाले राज्यसभा निर्वाचन के लिए 7 अगस्त को अधिसूचना जारी कर दी गई है। मप्र से राज्यसभा सांसद के एक पद के लिए आज से नामांकन भरा जाएगा। यह पद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के लोकसभा सदस्य चुने जाने के बाद दिए गए इस्तीफे से रिक्त हुआ है। अब एक साल के लिए बचे कार्यकाल के लिए नाम तय कर नामांकन दाखिल कराया जाएगा। मप्र विधानसभा में नामांकन जमा करने की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular