Monday, February 23, 2026
spot_img
HomeGeneralभोपाल, इंदौर-जबलपुर समेत 8 जिलों में अगले 48 घंटे में मानसून देगा...

भोपाल, इंदौर-जबलपुर समेत 8 जिलों में अगले 48 घंटे में मानसून देगा दस्तक

शाजापुर-राजगढ़ में आज तेज बारिश की संभावना

मध्यप्रदेश में मानसून आने की आहट शुरू हो गई है। पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी और अनूपपुर जिलों में मानसून शुक्रवार को प्रवेश कर चुका है। वहीं, अब भोपाल, इंदौर, जबलपुर समेत 8 जिलों में अगले 48 घंटे में मानसून दस्तक दे सकता है। इससे पहले यहां पर प्री-मानसूनी एक्टिविटी जारी रहेगी। शाजापुर, राजगढ़ में आज शनिवार को तेज बारिश होने की संभावना है। जबकि ग्वालियर-दतिया में गर्मी का असर देखने को मिल सकता है।

इससे पहले गुरुवार-शुक्रवार की रात प्रदेश के 43 जिलों में बारिश हुई थी। भोपाल के बैरागढ़ (संत हिरदाराम नगर) में 5 घंटे में 4.8 इंच बारिश दर्ज की गई थी। वहीं, सीहोर में 4 इंच बारिश हुई। इंदौर, उज्जैन, विदिशा, बालाघाट समेत अन्य जिलों में भी तेज और रिमझिम बारिश हुई थी। इसी बीच छह जिलों में मानसून ने प्रवेश कर लिया। मौसम विभाग ने बताया, भोपाल, इंदौर, जबलपुर संभाग में अब मानसून पहुंचेगा। इसके बाद अन्य जिलों में आएगा। सबसे आखिरी में ग्वालियर-चंबल में मानसून पहुंच सकता है।

शुक्रवार को भी प्रदेश के कई शहरों में बारिश हुई। इनमें भोपाल, बैतूल, धार, इंदौर, खंडवा, उज्जैन, जबलपुर, मलाजखंड आदि शहर शामिल हैं। इस वजह से दिन के तापमान में खासी गिरावट हुई है। भोपाल में पारा 32.7 डिग्री, इंदौर में 31 डिग्री, ग्वालियर में 38.6 डिग्री, जबलपुर में 35.4 डिग्री, उज्जैन में पारा 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे ठंडा पचमढ़ी रहा। यहां 30.8 डिग्री तापमान रहा। धार में 31.3 डिग्री और खंडवा में 31.5 डिग्री दर्ज किया गया। मंडला में सबसे ज्यादा 43.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular