Wednesday, August 27, 2025
spot_img
HomeMarqueeप्रथम आम महोत्सव का सांसद जगदम्बिका पाल ने अलंकृत उद्यान पार्क में...

प्रथम आम महोत्सव का सांसद जगदम्बिका पाल ने अलंकृत उद्यान पार्क में किया समापन

सिद्धार्थनगर। प्रथम आम महोत्सव का रविवार को सांसद जगदम्बिका पाल द्वारा अलंकृत उद्यान पार्क में समापन किया गया।

इस दौरान सांसद जगदम्बिका पाल एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण द्वारा विभिन्न स्टाल/प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। सांसद एवं जनप्रतिनिधियों को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया।

सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि तथागत गौतम बुद्ध की जन्मस्थली अलंकृत उद्यान पार्क में मुख्यमंत्री जी की पहल पर प्रथम बार आम महोत्सव का आयोजन जिला प्रशासन द्वारा किया गया है।

सभी लोगो का स्वागत करता हॅू। जनपद में प्रथम बार आम महोत्सव का आयोजन हो रहा है। नगदी फसल में सब्जी/फल एवं फल की खेती करने से किसानों की आय बढेगी। मलिहाबाद के दशहरी आम की मांग प्रदेश/देश के विश्व में भी मांग है। आज दुनिया में भारत आम उत्पादन में प्रथम स्थान पर है। भारत में उप्र प्रथम स्थान पर है। प्रधानमंत्री जी द्वारा स्वामीनाथन की रिपोर्ट को लागू कर किनसानो की आय दोगुनी हो रही है। जगदम्बिका पाल ने जिला प्रशासन एवं सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आम महोत्सव के आयोजन हेतु बधाई दिया।

प्रथम आम महोत्सव के अवसर पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष शिवनाथ चौधरी एवं सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल द्वारा सभी को बधाई दिया गया एवं लोगो को जानकारी दिया गया। पीडी नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी ने कहा कि प्रथम आम महोत्सव के आयोजन से किसानो को जानकारी मिलेगी। किसान भाई खेती के साथ ही आम की खेती कर अपनी आमदनी बढ़ा सकते है। जिला उद्यान अधिकारी नन्हे लाल वर्मा ने सांसद एवं अन्य लोगो का स्वागत करते हुए विभाग द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओ के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया।

इस अवसर पर आम खाने हेतु आयोजित प्रतियोगिता में विजेता बच्चो तथा स्टाल लगाने हेतु उत्पाद एवं अन्य सामग्री में प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले किसानों एवं सांस्कृति कार्यक्रम हेतु अनिरूद्ध मौर्य को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जिला उद्यान अधिकारी नन्हे लाल वर्मा उपकृषि निदेशक राजेश कुमार, व अन्य सम्बन्धित अधिकारी, कर्मचारी, स्कूली बच्चे, किसान/व्यापारी आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular