Friday, March 6, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAmbedkar Nagarडिलीवरी के बाद अत्यधिक ब्लीडिंग से जच्चा की मौत परिजनों ने लगाया...

डिलीवरी के बाद अत्यधिक ब्लीडिंग से जच्चा की मौत परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

महत्वपूर्ण ख़बर हजपुरा,अम्बेडकरनगर बसखारी थाना क्षेत्र के बुकिया गांव की 26 वर्षीय महिला प्रियंका की शुक्रवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों के अनुसार महिला पिछले तीन दिनों से एक निजी नवजीवन हॉस्पिटल में भर्ती थी, जहां उसकी डिलीवरी कराई गई थी।

बताया गया कि डिलीवरी के बाद महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई और तेज ब्लीडिंग शुरू हो गई। आरोप है कि अस्पताल के डॉक्टर स्थिति को नियंत्रित नहीं कर सके। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। परिजनों का कहना है कि यदि समय पर समुचित इलाज और निगरानी मिलती तो महिला की जान बचाई जा सकती थी।

उन्होंने अस्पताल प्रबंधन और संबंधित चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई तथा अस्पताल को बंद कराने की मांग की है।
फिलहाल स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। क्षेत्रीय लोगों ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular