Monday, March 17, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshAzamgarhअति पिछड़ों का केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया गया...

अति पिछड़ों का केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया गया : पूर्णमासी प्रजापति

Most backward used only as vote bank: Poornamasi Prajapati

अवधनामा संवाददाता

आज़मगढ़ (Azamgarh)। कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष व निजामाबाद विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रहे पूर्णमासी प्रजापति में कहा कि राज्यों में क्षेत्रीय दलों ने अति पिछड़ों को मुख्यधारा से काट दिया है, अति पिछड़ों का केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया। शिक्षा का अभाव राजनीतिक जागरूकता हमारी कमजोरी रही। जिससे राष्ट्रीय व्यवस्था से अधिकार नहीं पा सके। भाजपा अति पिछड़ों को बंधुआ मजदूर बनाने की सोच से काम कर रही है। कांग्रेस ने हमें लोकतंत्र और संविधान दिया। जिससे हम अपनी बात कह पा रहे हैं। भाजपा देश की शिक्षा व्यवस्था को चौपट कर समाज को अज्ञानता के अधिकार की तरह ले जाना चाहती है, जहां हम गुलामी के पूर्व जीवन में थे, महंगाई गरीबी के लिए अभिशाप है। इस सवाल पर भाजपा देश को मूर्ख बना कर चुप बैठी है, गरीबों को महीने में ₹100 का मुफ्त राशन देकर बरगला रही है, वही सरसों के तेल का दाम बढ़ाकर एक परिवार से 500 से ₹1000 तक वसूल रही है, डीजल महंगा, पेट्रोल महंगा, गैस महंगा कर दिया है लेकिन भाजपा महंगाई पर बात नहीं करती नोटबंदी कर जनता का पैसा बैंक में डालकर देश को कंगाल बना दिया। पूंजीपतियों का काला धन सफेद किया प्रजापति ने कहा कि देश का लोकतंत्र और संविधान हमारी आवाज है इसे बचाने के लिए कांग्रेस को मजबूत बनाना होगा कांग्रेस ने अंग्रेजों से मुक्त भारत के लिए आजादी की लड़ाई लड़ी भाजपा से देश को मुक्त कराने की लड़ाई कांग्रेस लड़ेगी।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular