Monday, February 23, 2026
spot_img
HomeMarqueeशहर कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक का आयोजन किया गया

शहर कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक का आयोजन किया गया

संभल अवधनामा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देशन पर शहर कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक का आयोजन किया गया इस कमेटी की बैठक में सभी पदाधिकारीगण ने अपने-अपने सुझाव और वक्तव्य के माध्यम से संगठन को मजबूत करने और पार्टी को आगे बढ़ाने के सुझाव रखे। निष्कर्ष के रूप में शहर के नो वार्डो को चार-चार हिस्सों में बांटते हुए पूरे 36 हिस्सों में बांटने पर ज़ोर दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कोऑर्डिनेटर फ्रंटल श्री विनीत त्यागी जी उपस्थित रहे और उन्होंने प्रदेश कमेटी की नीतियां जो संगठन को लेकर तैयार की गई हैं कार्यकर्ताओं को समझाईं। शहर अध्यक्ष श्री शिव किशोर गौतम जी ने अपनी वाणी के माध्यम से शहर में काम करने की कार्यशैली को बताया और घर-घर कांग्रेस का झंडा लगाने का निर्देश दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्री हाजी आरिफ तुर्की ने और संचालन फाज़िल अंसारी ने किया। कार्यक्रम में पूर्व शहर अध्यक्ष तौकीर अहमद, विधानसभा प्रत्याशी श्री मुशीर खान तरीन, पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी हाजी अशरफ अंसारी, महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती कल्पना सिंह जी, आरटीआई के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अमित कुमार उठवाल, डी के वाल्मीकि, जेपी सहगल, सतपाल यादव जी, मोअज़्ज़म भाई, अंजार मंसूरी, आसिफ एडवोकेट, दिलशाद सैफी जी, संजीव कुमार साहू जी, शिशुपाल जाटव जी, अंकुर कुमार, डॉक्टर मरगूब, वीर सिंह जाटव जी, फरीदा वारसी, मोहम्मद कलीम, जीतपाल एडवोकेट, कौस्तुभ रस्तोगी, इफ्तेखार कुरैशी, कल्लू सिंह जाटव, खुशी मोहम्मद आदि लोगों उपस्थित रहे ‌।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular