Thursday, March 19, 2026
spot_img
HomeMarqueeमो०शुऐब रूमी बने जन चेतना समिति के नगर अध्यक्ष

मो०शुऐब रूमी बने जन चेतना समिति के नगर अध्यक्ष

अवधनामा संवाददाता

इटावा। जन चेतना समिति के प्रति निष्ठा, कर्मठता और लगनशीलता को देखते हुए समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह के निर्देश पर जिलाध्यक्ष ब्रजेश प्रजापति ने कटरा पुर्दल खां निवासी मोहम्मद शुऐब रूमी पुत्र हाजी अब्दुल वहाव को जन चेतना समिति का नगर अध्यक्ष मनोनीत किया।श्री रूमी से अपेक्षा की गई कि समिति की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुँचा कर जन चेतना समिति को मज़बूती प्रदान करेगें।शहर के कटरा पुर्दल खां में समिति की ओर से शिक्षण सामग्री वितरण कार्यक्रम में सदर विधायक सरिता भदौरिया ने श्री रूमी के मनोनयन पर बधाई दी और उन्हें समिति की ओर से प्रदान किया गया प्रमाण पत्र दिया।सदर विधायक का कार्यक्रम से पूर्व महिलाओं ने स्वागत किया।नगर अध्यक्ष बनने पर श्री रूमी को समिति के लोगों ने बधाई दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular