Monday, March 16, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiनेता जी का हाल जानने पुत्र संग मेदान्ता पहुँचे विधायक फ़रीद 

नेता जी का हाल जानने पुत्र संग मेदान्ता पहुँचे विधायक फ़रीद 

 

 

अवधनामा संवाददाता

बाराबंकी। कई दिनों से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती सपा के संस्थापक और संरक्षक मुलायम सिंह यादव की हालत काफी गंभीर चल रही है। अपने महबूब नेता का हाल जानने के लिए मेदांता अस्पताल में पहुंचने वालों का ताता लगा हुआ है। मेदांता जाकर सपा प्रमुख से मिलकर नेता जी का हाल जाने के लिए रामनगर के विधायक और पूर्व मंत्री फरीद महफूज़ किदवाई भी अपने पुत्र फैज़ान किदवाई के साथ मेदांता पहुंचे।
फरीद महफूज़ किदवाई मेदान्ता में पार्टी प्रमुख से मुलाकात की और उनसे नेता जी की हालत के बारे में जानकारी हासिल की और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। बता दें कि मेदांता अस्पताल द्वारा दिन में दो बार मुलायम सिंह की हेल्थ के बारे में जानकारी दी जाती है। अस्पताल के अनुसार उनकी हालत अभी भी गंभीर है। डॉक्टरों की टीम द्वारा अच्छे से इलाज किया जा रहा है। इस समय में अखिलेश यादव समेत पूरा यादव परिवार मेदांता अस्पताल में मौजूद है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular