Thursday, March 19, 2026
spot_img
HomeBusinessग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजारों पर दबाव

ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजारों पर दबाव

ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार मजबूती के साथ बंद हुए थे। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। इसी तरह यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान मुनाफा कमा कर हरे निशान में बंद हुए थे। लेकिन एशियाई बाजार में आज दबाव बना हुआ नजर आ रहा है।

अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार तीसरे दिन उत्साह का माहौल बना रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मजबूती के साथ बंद हुए। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.55 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,615.35 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 115.04 अंक यानी 0.63 प्रतिशत उछल कर 18,398.45 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स फिलहाल 0.18 प्रतिशत की बढ़त के साथ 40,070.74 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

अमेरिकी बाजार की तरह ही यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान मजबूती बनी रही। एफटीएसई इंडेक्स 0.36 प्रतिशत की तेजी के साथ 8,252.91 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 1.26 प्रतिशत की छलांग लगा कर 7,724.32 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 213.62 अंक यानी 1.14 प्रतिशत उछल कर 18,748.18 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों में आज आमतौर पर दबाव की स्थिति बनी हुई है। एशिया के 9 बाजारों में से 6 के सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 2 सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में बने हुए हैं। टोक्यो स्टॉक एक्सचेंज में छुट्टी होने की वजह से निक्केई इंडेक्स में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। गिफ्ट निफ्टी 0.26 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,610 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह शंघाई कंपोजिट इंडेक्स फिलहाल 0.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,974.48 अंक के स्तर पर पहुंच गया है।

दूसरी ओर, ताइवान वेटेड इंडेक्स 0.18 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,874.57 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह कोस्पी इंडेक्स 0.11 प्रतिशत लुढ़क कर 2,852.21 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। हैंग सेंग इंडेक्स में आज बड़ी गिरावट आई है। फिलहाल ये सूचकांक 254.82 अंक यानी 1.41 प्रतिशत टूट कर 18,038.56 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.52 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 1,325.14 अंक के स्तर पर, जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,304.40 अंक के स्तर पर और स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.01 प्रतिशत की सांकेतिक कमजोरी के साथ 3,497.37 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular