Friday, March 13, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiलापता संविदा कर्मी का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला, हत्या...

लापता संविदा कर्मी का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला, हत्या की आशंका

 

अवधनामा संवाददाता             

सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। रविवार की शाम से लापता विद्युत संविदा कर्मी लाइन मैन का शव शारदा नहर की पटरी के समीप लगे अमरूद के पेड़ से लटकता पाया गया। परिजनों की शिनाख्त पर मौके पर पहुची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही मौके पर पहुची मृतक की पत्नी चीख चीख कर हत्या किए जाने का आरोप लगा रही रही।
जानकारी के अनुसार रामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम लोधपुरवा निवासी अमर सिंह वर्मा उम्र करीब 63 वर्ष शराब पीने का आदी था। रविवार की शाम से अचानक वह लापता हो गया। देर रात घर न पहुचने पर चिंतित परिजन उसके फोन पर लगातार फोन कर रहे थे किंतु फोन न उठने पर किसी अनहोनी की आशंका से भयभीत होकर किसी तरह रात गुजारी और सुबह होते ही इधर उधर उसकी तलाश में निकल पड़े। मृतक की पत्नी राज कुमारी ने पति के लापता होने की सूचना बदोसराय पुलिस को देकर तलाश में जुटी रही। लगभग दो बजे के आसपास सिरौलीगौसपुर नहर के पास राजाराम खेत के सामने अमरूद के पेड़ में शव लटके होने की सूचना मिली। जिसके बाद मृतक के दामाद ने मौके पर पहुच कर मृतक अमर सिंह की शिनाख्त करने के बाद पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया। मृतक अमर सिंह काफी लंबे अरसे से विद्युत उपकेन्द्र सिरौलीगौसपुर में संविदा कर्मी के रूप में लाइन मैंन के पद पर कार्य कर रहा था।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular