Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeLucknowलखनऊ में प्रेम-प्रसंग में नाबालिगों ने वीडियो कॉल कर खाया जहरीला पदार्थ,...

लखनऊ में प्रेम-प्रसंग में नाबालिगों ने वीडियो कॉल कर खाया जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में भर्ती

लखनऊ के दुबग्गा में एक किशोर और किशोरी ने प्रेम प्रसंग के चलते वीडियो कॉल पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। किशोरी के परिजनों द्वारा पकड़े जाने और मिलने से रोकने के बाद उन्होंने यह कदम उठाया। दोनों को अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहाँ समय पर इलाज मिलने से उनकी जान बच गई। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।

लखनऊ। दुबग्गा में शनिवार देर रात प्रेम प्रसंग में वीडियो काल कर अलविदा कह किशोर और किशोरी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया।

दोनों की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती कराया, जहां समय रहते इलाज मिलने से उनकी जान बच गई। फिलहाल दोनों का इलाज चल रहा है।

इंस्पेक्टर दुबग्गा श्रीकांत राय ने बताया कि किशोर का लंबे समय से एक किशोरी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शनिवार देर रात दोनों एक-दूसरे से मिलने गांव के बाहर पहुंचे थे। इसी दौरान किशोरी के परिजनों ने दोनों को एक साथ देख लिया और मौके पर पकड़ लिया।

परिजनों ने विरोध जताते हुए किशोर को किशोरी से दूर रहने की सख्त हिदायत दी और दोनों को वहां से घर भेज दिया। बताया जा रहा है कि इसी बात से नाराज होकर दोनों ने देर रात करीब साढ़े बारह बजे अपने-अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया।

दोनों ने मोबाइल वीडियो कॉल पर बातचीत करते हुए यह कदम उठाया। कुछ ही देर में दोनों की तबीयत बिगड़ गई, जिससे घर में हड़कंप मच गया। परिजन आननफानन में किशोरी को एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी हालत नाजुक होने पर आइसीयू में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया।

चिकित्सकों के अनुसार अब उसकी हालत में सुधार है।वहीं किशोर को दूसरे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डाक्टरों ने उसकी स्थिति भी स्थिर बताई है। पुलिस ने बताया कि किशोरी कक्षा आठ की छात्रा है, जबकि किशोर फिलहाल कोई काम नहीं करता है।

दोनों एक ही जाति से बताए जा रहे हैं और काफी समय से प्रेम संबंध में थे। इस संबंध में इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों की हालत अब ठीक है। अस्पताल से सूचना मिली थी, जिस पर पुलिस ने जानकारी ली। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular