Monday, March 17, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshAzamgarhराज्य मंत्री नें कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण

राज्य मंत्री नें कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण

 

 

अवधनामा संवाददाता

आजमगढ़। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), आयुष खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग उत्तर प्रदेश, दयाशंकर मिश्र दयालु तथा मा0 राज्यमंत्री, कारागार, सुरेश राही द्वारा आज बाढ़ प्रभावित क्षेत्र तहसील सगड़ी का निरीक्षण किया गया।
राज्य मंत्री द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए पीड़ित व्यक्तियों का हाल-चाल जाना एवं उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावितों को सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। राज्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ क्षेत्र में हुए नुकसान को देखने तथा पीड़ितों की समस्याओं का निस्तारण करने हेतु हमें भेजा गया है। जब तक बाढ़ की समस्या समाप्त नहीं हो जाती, हम लोग लगातार भ्रमण करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि बाढ़ की समस्या के स्थाई समाधान हेतु निरीक्षण कर सरकार को अवगत कराया जाएगा, जिससे स्थाई व्यवस्था हो सके।
मा0 मंत्री ने कहा बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र में हुए नुकसान की भरपाई की जाएगी। पूरे बाढ़ क्षेत्र का सर्वे कराया जाएगा तथा जो नुकसान हुआ है। सरकार द्वारा सहायता दी जाएगी। मंत्री जी ने बंधे पर स्थापित पशु चिकित्सा शिविर का निरीक्षण करते हुए कहा कि सभी लोगों को बिना भेदभाव के भूसा दिया जाए। उन्होंने कहा कि जो भी आवश्यक सुविधाएं प्रशासन द्वारा दी जा रही है, उसे पूरी पारदर्शिता एवं इमानदारी से वितरित किया जाए। मंत्री जी ने चिकित्सा शिविर का निरीक्षण करते हुए राहत कि दवाओं के पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कि जाए। सभी आवश्यक दवाएं चिकित्सा शिविर में 24 घंटे उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा शिविर में डॉक्टर कि 24 घंटे ड्यूटी लगाई जाए, किसी भी समय आवश्यकता पड़ने पर तत्काल एंबुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित कराएं। मा0 मंत्री द्वारा तहसील सगड़ी के नेम सिंह इंटर कॉलेज में जिला प्रशासन द्वारा लगाए गए राहत शिविर मे लगभग 102 लोगों को राशन का वितरण किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज, पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री आजाद भगत सिंह, एसडीएम सगड़ी राजीव रतन सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular