Saturday, February 28, 2026
spot_img
HomeMarquee‎ढेबरुआ थाना क्षेत्र में खनन माफिया सक्रिय नही रुक रहा अवैध खनन...

‎ढेबरुआ थाना क्षेत्र में खनन माफिया सक्रिय नही रुक रहा अवैध खनन का कारोबार, बिना नंबर प्लेट के दौड़ रही दर्जनों डंफर गाड़ियां

‎जिम्मेदारों की मिली भगत से थाना क्षेत्र के पिकौरा, मानपुर घोरही व राम नगर मुहचुरवा नदी के आसपास हो रहा खनन

खनन माफिया रीपर व जेसीबी से मिट्टी भरकर क्षेत्र के ईंट भट्ठे व प्लाटिंग करने वाले भू माफियाओं को मंहगे दामों पर बेच रहे बलुई मिट्टी

बढ़नी सिद्धार्थनगर। जनपद के ढेबरुआ थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी, बालू खनन का कारोबार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। जिम्मेदारों की मिली भगत से खनन माफिया जगह जगह जेसीबी व रीपर से मिट्टी भरकर दिन रात ईंट भट्ठे वालों को बेचकर मालामाल हो रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि ढेबरुआ थाना क्षेत्र के मानपुर , तुलसियापुर, पिकौरा घोरही नदी व रामनगर मुहचोरवा नदी के आसपास खाली पड़ी जमीनों पर रिपर व जेसीबी लगाकर खनन माफिया मिट्टी भरकर क्षेत्र में अलग अलग जगहों पर चल रहे ईंट भट्ठे व अवैध रूप से प्लाटिंग कर जमीन ब्रिकी करने वाले भू माफियाओं को महंगे दामों पर बेच कर माला माल हो रहे हैं।

‎बताया जाता है कि लोग खनन अधिकारी या राजस्व विभाग के जिम्मेदारों से फोन कर सीयूजी या पर्सनल नंबर पर कोई जानकारी या बात करना चाहें तो इन लोगों का काल रिसीव नही होता है। और ना ही कोई जानकारी दी जाती है कि जो खनन होता है वह किसके परमीशन से होता है। मिट्टी ढोने वाली डंफर गाड़ियां जब थाने के सामने से बिना नंबर प्लेट के गुजरती है। तो स्थानीय पुलिस प्रशासन को दिखता नहीं है। शायद सारे नियम कानून सिर्फ छोटी गाड़ियों को चलाने वाले गरीब तबके लोगों के लिए बनाया गया है। सिर्फ बाइक चालकों के खिलाफ ही कार्रवाई क्यों किया जाता है ? जब जिम्मेदार अधिकारियों के सेटिंग गेटिंग के जरिए यह अवैध कारोबार फल-फूल रहा है तो फिर नियम और कानून सिर्फ गरीबों के लिए क्यों? छूट सभी लोगों को मिलनी चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular