स्कूली वाहन की चपेट मे आने से दूधिया गंभीर घायल

0
75
हजपुरा, अम्बेडकरनगर अवधनामा संवाददाता निजी विद्यालय के वाहन की चपेट में आकर एक साइकिल सवार दूधिया गम्भीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार स्कूली वाहन का चालक दूधिया को करीब सौ मीटर तक घसीट ले गया। घायल को एंबुलेंस से नगपुर सी एच सी में भर्ती कराया गया जहां से जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया।
सम्मनपुर क्षेत्र के मछली गांव के रहने वाले जयराम राजभर टेलीफोन से सेवा निवृत्त हैं। इस समय वह दूधिया का कार्य करते हैं। मंगलवार सुबह वह साइकिल से सांई समसपुर गांव में किसी के यहां दूध पहुंचाने गए थे। वापस आते समय गांव के समीप वह तेज रफ्तार निजी विद्यालय के. जी. एम. चिल्ड्रन अकैडमी ताजूपुर के मैजिक वाहन की चपेट में आ गए। साइकिल की हैडिल स्कूली वाहन में फंसने से चालक साइकिल सवार दुधिया को करीब सौ मीटर तक घसीट ले गया।
दूधिया के शरीर में कई जगह गम्भीर चोटें आईं हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस बुलाकर घायल को नगपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर स्थित को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रिफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश सिंह यादव ने बताया कि वाहन को कब्जे में लिया गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here