Thursday, March 6, 2025
spot_img
HomeMarqueeमाइक्रो डोनेशन कार्यक्रम से पार्टी को और अधिक मिलेगी मजबूती: डॉ.चन्द्रमोहन

माइक्रो डोनेशन कार्यक्रम से पार्टी को और अधिक मिलेगी मजबूती: डॉ.चन्द्रमोहन

अवधनामा संवाददाता

सहारनपुर। भाजपा प्रदेश मंत्री डॉ.चंद्रमोहन ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर चलाये जा रहे माइक्रो डोनेशन कार्यक्रम से पार्टी को और अधिक मजबूती मिलेगी।
भाजपा द्वारा चलाये जा रहे माइक्रो डोनेशन अभियान को गति देने के लिए आज महानगर के सभी मंडलो व जनप्रतिनिधियों की बैठक को सम्बोधित करते हुए डॉ.चंद्रमोहन ने कहा कि अधिकतम संख्या में लोगों से जुड़ने वाले कार्यकर्ताओं को जिला, राज्य और राष्ट्रीय सभी स्तरों पर मान्यता दी जाएगी। पार्टी कार्यकर्ता नमो ऐप में निर्मित एक विशेष रेफरल कोड के माध्यम से उन कनेक्शनों की संख्या को ट्रैक कर सकते हैं। डोनेशन को बढ़ावा देने के लिए पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी एक-एक हजार रुपये का दान दिया है। उंन्होने कहा कि भाजपा की ‘राष्ट्र पहले’ संस्कृति और कैडरों द्वारा आजीवन सेवा की झलक दिखाते हुए ‘माइक्रो डोनेशन पार्टी को मजबूत करेगा। उंन्होने लोगों से पार्टी को मजबूत करने के लिए अपनी भूमिका निभाने का आग्रह किया और कहा कि बीजेपी दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है जिसके लिए राष्ट्र प्रथम सबसे बड़ा धर्म है इसलिए पार्टी पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओ के साथ ही आमजन को भाजपा को मजबूत करने के लिए इस अभियान के माध्यम से सहयोग करना चाहिए। भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने सभी पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओ को इस अभियान को भाजपा की विचारधारा वाले लोगों तक पहुचाने के लिए कहा। अभियान संयोजक किशोर शर्मा ने कहा कि माइक्रो डोनेशन अभियान 30 अप्रैल तक चलाया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular