Friday, February 20, 2026
spot_img
HomeMarqueeआपसी भाईचारे को मजबूत बनाने का दिया संदेश

आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने का दिया संदेश

 

अवधनामा संवाददाता

सहारनपुर। फैट टू फिट क्लब एवं सेवा इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में एकता भाईचारे कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सभी लोगों से आपसी सौहार्द मजबूत किए जाने का आह्वान किया।
बाजोरिया मार्ग स्थित फैट टू फिट क्लब एवं सेवा इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में एकता व भाईचारे को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि सैयद सलमान चिश्ती किबला का सभी लोगों ने फूल मालाओं हुए बुकंे व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया। मुख्य अतिथि सैयद सलमान चिश्ती ने एकता व भाई चारे का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान की सर जमीन पर हिंदू-मुस्लिम सदा से साथ रहते आए हैं और आगे भी हम आपसी भाईचारा कायम रखेंगे उसके लिए चाहे हमें कोई भी कुर्बानी देनी पड़े। कार्यक्रम में सपा के वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर यादव ने भी मुख्य अतिथि का बुकें भेंटकर सम्मान किया। संस्था के चेयरमैन नदीम हुसैन ने कहा कि आदमी का मस्तिष्क तभी स्वस्थ रहता है, जब उसका मस्तिष्क स्वस्थ होगा। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को नियमित व्यायाम कर शरीर को स्वस्थ रखना चाहिए। जिससे कि वह बीमारियांे से बचा रह सकें। इस अवसर पर मोहम्मद तनवीर, मोहम्मद शाहबाज, मिस आयशा खान, मोहम्मद आजम शाह, मोहम्मद अमान, मोहम्मद तकी, मिस रुकैया खान, मिस उमरा मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular