Sunday, March 15, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAmbedkar Nagarमेधावी छात्रों को वामसारथी पुलिस फेमिली वेलफेयर ने किया सम्मान

मेधावी छात्रों को वामसारथी पुलिस फेमिली वेलफेयर ने किया सम्मान

अम्बेडकरनगर उत्तर प्रदेश पुलिस परिवारों के मेधावी बच्चों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वामासारथी पुलिस फैमिली वेलफेयर अम्बेडकरनगर की अध्यक्षा ट्विंकल झा ने रविवार को पुलिस लाइन में सम्मान समारोह आयोजित किया।इस अवसर पर ट्विंकल झा, पत्नी पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले पुलिस परिवारों के बच्चों को नकद पुरस्कार व सम्मान पत्र देकर उनकी मेहनत को सराहा।

समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं के परिजनों को भी पुष्पगुच्छ और उपहार देकर सम्मानित किया गया। ट्विंकल झा ने कहा कि पुलिसकर्मी दिन-रात समाज की सुरक्षा में तैनात रहते हैं, ऐसे में उनके बच्चों की उपलब्धियां गौरव की बात हैं। उन्होंने कहा कि वामासारथी पुलिस फैमिली वेलफेयर पुलिस परिवारों के कल्याण और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सदैव तत्पर रहेगा।कार्यक्रम में पुलिस कर्मियों और उनके परिवारों ने इस पहल की सराहना की और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular