Thursday, May 15, 2025
spot_img
HomeMarqueeमेधावी छात्र अलंकरण एवं पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न--

मेधावी छात्र अलंकरण एवं पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न–

अवधनामा संवाददाता

कादीपुर,सुल्तानपुर। विद्या भारती से संबद्ध सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज झारखंड कादीपुर सुल्तानपुर में वार्षिक परीक्षाफल एवं मेधावी छात्र अलंकरण समारोह संपन्न हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने अतिथियों का परिचय कराते हुए कहा कि विद्यालय की पहचान विद्यालय के मेधावी छात्र से होती है,।विद्यालय के प्रबंधक दयाराम यादव ने कहा कि ऊंचाई पर चढ़ना अच्छी बात है परन्तु उसपर टिके रहना सबसे बड़ी बात है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे केशव प्रसाद मिश्र ने कहा कि अंक प्राप्त करने के साथ ही हमें अपने सनातन धर्म एवं संस्कृति को भी संरक्षित करना हमारा कर्तव्य है। विद्यालय के 433 भैया/बहिन विशेष सम्मान तथा 394 भैया/बहिन सम्मान सहित 530 भैया/ बहिन प्रथम श्रेणी में तथा 49 भैया/बहिन द्वितीय श्रेणी मैं उत्तरण रहे परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। पूरे विद्यालय में जूनियर वर्ग के भैया अविनव सिंह ने 96.4% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान अर्जित किया। बहन वैष्णवी सिंह नवम में प्रथम स्थान और आर्य मिश्रा एकादश के अंग्रेजी वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय के सम्मान को बढ़ाया। क्षेत्र स्तर पर सांस्कृतिक प्रश्न मंच के त्वरित भाषण में सूर्यांश सिंह, वैदिक गणित नीलेश शुक्ला और शारीरिक में शांभवी और अपर्णा यादव ने सम्मान प्राप्त किया। वैदिक गणित के आचार्य देवेंद्र सिंह शारीरिक के आचार्य विजय नारायण सिंह, सुरेंद्र प्रताप पाल, रेनू सिंह संगीत के आचार्य दीनबंधु सिंह ने संगीत में पुरस्कार प्राप्त किया। आदर्श आचार्य राजकुमार राजेश सिंह, आदर्श चालक पारसनाथ, आदर्श कर्मचारी संजय निषाद , स्वच्छता कर्मी जयबुलनिशा ने सम्मान प्राप्त किया कार्यक्रम में डॉक्टर ए. के. सिंह, गजेंद्र बहादुर सिंह, अशोक कुमार उपाध्याय आदि अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन हृदय नारायण त्रिपाठी ने किया कार्यक्रम में सत्येंद्र कुमार सिंह जय प्रकाश मिश्र, वेद प्रकाश सिंह, सूर्य प्रकाश मिश्र, ब्रह्म नारायण गुप्त, राम यश सिंह आदि सभी आचार्य/दीदी जी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular