पारा 48 पार जीवन अस्त व्यस्त

0
139

अवधनामा संवाददाता

ओपीडी में उल्टी, दस्त, बुखार के मरीजों का तांता

भरुआ सुमेरपुर। गर्मी का सितम जारी है। पारा 48 डिग्री पहुंचने से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। अस्पताल सुबह से ही मरीजों से भर रहे हैं। उल्टी, दस्त, बुखार के मरीजों में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। ओपीडी में संख्या दो सौ से ऊपर पहुंचने लगी है।
पारा 48 डिग्री पहुंचने के बाद जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। लोग लू से बचाव के लिए घरों में कैद हो रहे हैं। बुधवार को सुबह 11:00 बजे कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों का तांता लगा हुआ था। सर्वाधिक मरीजों में महिलाओं बच्चों की संख्या अधिक थी। ओपीडी में मौजूद चिकित्सक डॉ शशांक, डॉ परवेज कादरी, डॉ शमा परवीन ने बताया कि गर्मी के प्रकोप से उल्टी, दस्त, बुखार के मरीजों की संख्या बड़ी है। ओपीडी में मरीजों की संख्या 200 से ज्यादा पहुंच रही है। उन्होंने बताया कि उपचार के साथ मरीजों को लू एवं गर्मी से बचाव के तरीकों से भी अवगत कराया जा रहा है।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here