Monday, May 19, 2025
spot_img
HomeMarqueeशहीदों के बलिदान से ही व्यापारियों का अस्तित्व: मनोचा

शहीदों के बलिदान से ही व्यापारियों का अस्तित्व: मनोचा

अवधनामा संवाददाता

सहारनपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा ने कहा कि भारत एक महान देश है। यहां का इतिहास और व्यापारी भी बेहद गौरवशाली रहा है। आज देश के व्यापारियों की मेहनतदृढ़ इच्छा शक्ति, मेहनत व शहीद होने के जब्बे के कारण ही भारत देश आर्थिक रूप से मजबूत देश बन पाया है। व्यापारी अपनी अपनी कर्मभूमि में कार्य करता हुआ। बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध करवाने के साथ-साथ सरकार को सभी प्रकार के कर देकर देश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है, इसलिए व्यापारी देश की आर्थिक रीढ़ भी है।
रेलवे रोड स्थित व्यापार भवन मंें शहीद व्यापारियों की स्मृति में आयोजित शहीद एवं समर्पण दिवस पर शहीद व्यापारियों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा व स.सुरेन्द्र मोहन सिंह चावला ने कहा कि व्यापारी समाज अपने गौरवशाली इतिहास के कारण ही आचार संहिता का पालन करते हुए अपनी जान की बाजी भी लगा देता है, इसलिए देश का पांच करोड़ व्यापारी शहीद व्यापारियों को नमन करता है और उनको अपने श्रद्धासुमन अर्पित करता है। वर्तमान में जीएसटी लगने के बाद व्यापारी उत्पीड़न बढ़ रहा है और इस समय सभी व्यापारियों को एकजुट होकर संघर्ष करने की आवश्यकता है ताकि व्यापारी अपने व्यापार के साथ-साथ अपने सम्मान की भी रक्षा कर सके।
व्यापार मण्डल द्वारा 26 मई के दिन ही व्यापार मण्डल के वरिष्ठ व्यापारी व पदाधिकारी हरीश चन्द्र अग्रवाल(लखनऊ) हरी शंकर अग्रवाल (बुलन्दशहर), नित्यानन्द कौशिक (बुलन्दशहर), अशोक कुमार खण्डेलवाल (पटटी प्रतापगढ़), शिव सिहं (पटटी प्रतापगढ़), मुन्ने मियां (मुफ्तीगंज जौनपुर), कमल जैन (गाजियाबाद), रमेश बिन्दल(कासगंज़) अजय गुप्ता(लक्सर, हरिद्वार), अमित गुप्ता (मैनपुरी) राकेश पंवार (मु.नगर) गोपाल पोद्दार(संत कबीरनगर) व्यापारियों की हक की लड़ाई लड़ते हुए पुलिस की गोलियों से शहीद हुए थे, इसलिए 26 मई को व्यापार मण्डल की नगर इकाई हर वर्ष शहीद एवं समर्पण दिवस मनाती है। उन्होंने शहीदी दिवस पर मांग की कि व्यापारियों को उनके टैक्स अदा करने की तर्ज पर व्यापारी पेंशन दी जाये, सभी सरकारी कार्यालयों में व्यापारियों की सहायता के लिए हैल्प डेस्क की स्थापना की जाये, व्यापारिक उत्पीड़न रूके, व्यापारिक सम्मान बढे़। कार्यक्रम को मुख्य रूप से प्रदेश संगठन मंत्री महेश नारंग, रामराजीव सिंघल, जिला महामंत्री संजय भसीन, महानगर संयोजक राजकुमार विज द्वारा भी सम्बोधित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपाध्यक्ष सूरज प्रकाश ठक्कर, अशोक छाबडा, अशोक नारंग, सुधीर मिगलानी, संजय गुप्ता, सुदर्शन जुनेजा, सुधीर सेठी, मोहन मेंहदीरत्ता, स.जसबीर सिंह बत्रा, भरत मिगलानी, मुरली खन्ना, गुलशन अनेजा, मुकेश कुमार धनगर, सुरेश सलूजा, यशपाल डाबरा, प्रदीप चौहान, पुरूषोत्तम दुआ, टीटू ठकराल आदि व्यापारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular