Thursday, February 19, 2026
spot_img
Homekhushinagarवार्ड वार मतदाता सूची दुरुस्त करने के लिए सौंपा ज्ञापन

वार्ड वार मतदाता सूची दुरुस्त करने के लिए सौंपा ज्ञापन

अवधनामा संवाददाता

खड्डा, कुशीनगर। नवसृजित नगर पंचायत छितौनी के प्रत्येक वार्ड की मतदान हेतु मतदाता सूची की दुरुस्तीकरण की मांग को लेकर विधायक खडडा एवं प्रभारी उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।
आगामी नगर निकाय चुनाव के लिए मतदाता पुनिरिक्षण, परिवर्धन, विलोपन अभियान अंर्तगत व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष संजय हमदर्द अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ वार्ड वार मतदाता सूची दुरुस्तीकरण, सैकड़ो पात्र वंचित मतदाता सम्बधन और बीएलओ की प्रखर भूमिका के प्रति दिशा निर्देशित कर्त्वय निर्वहन की प्रमुख तीन मांगो को लेकर विधायक खडडा विवेकानंद पांडेय एवं उपजिलाधिकारी खडडा श्रीमती भावना सिंह की प्रभारी भूमिका में उपस्थित तहसीदार खडडा को मांग पत्र दिया गया। उक्त मांग पर विधायक खडडा ने जिम्मेदार अधिकारी एवं कर्मचारियों को उचित दिशा में कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। व्यापार मंडल प्रतिनिधिमंडल में दर्जनों वार्ड वार प्रभावित पात्र मतदाताओं के प्रार्थना पत्र एवं आधार कार्ड के साथ प्रभावित मतदाता धर्मेश कुशवाहा, अशोक चौहान, प्रभु चौहान, अनिल भारती व कमला प्रसाद उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular