Wednesday, October 29, 2025
spot_img
HomeMarqueeपुरानी पेंशन बहाली के लिये सदस्यता अभियान की शुरुआत: सोमपाल राणा

पुरानी पेंशन बहाली के लिये सदस्यता अभियान की शुरुआत: सोमपाल राणा

अवधनामा संवाददाता

सहारनपुर में एक मंच पर आकर लड़ाई लड़ेंगे शिक्षक, कर्मचारी और अधिकारी

सहारनपुर। पुरानी पेंशन बहाली के लिये जनपद के समस्त शिक्षक, कर्मचारी एव अधिकारी जहा एक मंच पर पुरानी पेंशन बहाली सयुक्त मोर्चा के बैनर तले आकर पुरानी पेंशन बहाली की लड़ाई लड़ने की हुंकार भर रहे है, वही आगामी शंखनाद रैली की तैयारियों में भी जोर शोर से जुड़ गए है, लोक निर्माण विभाग से सभी पेंशन विहीनो को जोड़ने के लिये सदस्यता अभियान की शुरुवात की गई है।
आज सदस्यता अभियान की शुरुआत लोकनिर्माण विभाग के सहायक अभियन्ता इंजीनियम सिद्धार्थ कौशिक व इंजीनियर आफताब आलम, सहायक अभियन्ता ने सयुक्त रूप से की। महासंघ मंडल अध्यक्ष सोमपाल राणा ने बताया कि समस्त पेंशन विहीन साथियो को अपनी ताकत का अहसास अब कराना होगा और सरकार को बताना होगा कि हम लोग भी बहुतायत संख्या में प्रदेश में मौजूद है। हमारे बुढ़ापे की लाठी को सरकार ने तोड़े। तत्काल लोकसभा चुनाव से पूर्व पुरानी पेंशन बहाल करें। महासंघ जनपद अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि एक कर्मचारी अपना पूरा जीवन सरकारी सेवा में गुजार देता है और अंत मे कुछ भी नहीं मिलता। आज सदस्यता अभियान की शुरूआत हुई है। सभी पेंशन विहीन एक रैली के माध्यम से एकत्रित होकर सरकार से अपनी पेंशन की मांग करेगे। सदस्यता अभियान प्रभारी आशु कौशिक ने बताया कि जीवन के अंतिम जिनो में केवल पुरानी पेंशन ही बुढ़ापे की लाठी होती है। सरकार ने उसे तोड़कर गलत किया। सरकार को पुनः निर्णय में सुधार करते हुए सांसद, विधायक एव मंत्रीगण की भांति कर्मचारी, शिक्षकों एव अधिकारियों को भी पुरानी पेंशन तत्काल बहाल करनी चाहिए। सदस्यता अभियान मंे मुख्य रूप से राजीव शर्मा मडल मंत्री, शमीम अहमद मण्डल उपाध्यक्ष, आशुतोष शर्मा मंत्री लोक निर्माण विभाग, अमित कुमार, राधेश्याम, विकास धारिया, अमित महेश्वरी, सुरेन्द्र पाल सिंह, अमित सैनी आदि पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular