राज्य महिला आयोग की सदस्य ने रात में नगर में किया पैदल भ्रमण

0
70

महिला सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता-डॉ प्रियंका मौर्या

सड़क सुरक्षा नियमों को लेकर लोगों को किया जागरूक, हेलमेट व सीट बेल्ट लगाने के लिए किया प्रेरित

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्या ने बुधवार की देर रात नगर में रात्रि भ्रमण कर महिला सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अंबेडकर चौराहा से लेकर सागर तिराहा तक पैदल भ्रमण किया और सड़क पर मिलने वाली महिलाओं व बालिकाओं से सीधे संवाद स्थापित किया। इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी अमेठी, थानाध्यक्ष अमेठी समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं पुलिसकर्मी भी उनके साथ मौजूद रहे।

रात्रि भ्रमण का उद्देश्य प्रदेश सरकार द्वारा महिला सुरक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों की जमीनी हकीकत को समझना और आम महिलाओं की राय जानना तथा लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी देना था। डॉ. मौर्या ने महिलाओं से सीधे बात कर यह जाना कि क्या वे रात के समय घर से बाहर निकलने में सुरक्षित महसूस करती हैं या नहीं। बातचीत के दौरान महिलाओं और बालिकाओं ने यह बताया कि सरकार द्वारा जो सुरक्षा उपाय किए गए हैं, उनसे उन्हें काफी राहत मिली है।

अब वे रात में भी निःसंकोच कहीं आने-जाने में समर्थ हैं। महिलाओं ने बताया कि पुलिस की नियमित गश्त, एंटी रोमियो स्क्वॉड की सक्रियता, महिला हेल्पलाइन नंबरों की उपलब्धता और जागरूकता अभियानों के चलते अब उन्हें डर का अनुभव नहीं होता। खासकर कामकाजी महिलाओं और छात्राओं के लिए यह बहुत बड़ा बदलाव है। उन्होंने यह भी कहा कि अब परिवार के पुरुष सदस्य भी उन्हें अकेले बाहर भेजने में सहज महसूस करते हैं। डॉ. प्रियंका मौर्या ने महिलाओं की प्रतिक्रिया को काफी सकारात्मक बताया और कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह गंभीर है।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here