Sunday, February 22, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshGorakhpurजश्न ए ईदमिलादुन्नबी के मौके पर महफ़िल ए मिलाद एक आयोजन आज

जश्न ए ईदमिलादुन्नबी के मौके पर महफ़िल ए मिलाद एक आयोजन आज

मोहम्मद साहब का जन्मदिन हफ्ता ए वहदत के रूप में 12 से 17 रबिलव्वल तक मनाया गया

गोरखपुर । पैगम्बर मुहम्मद साहब का जन्मदिन रविवार को जश्न ए ईदमिलादुन्नबी के रूप में मनाया जा रहा है।

शिया समुदाय द्वारा नबी का जन्मदिन हफ्ता ए वहदत के रूप में 12 से 17 रबिलव्वल यानी पूरे 6 दिन तक मानया जाता है।

शिया फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष एजाज़ रिज़वी एडवोकेट ने बताया कि सरकार ए दो आलम, सरवर ए कायनात हज़रत मोहम्मद मुस्तफा (स0अ0) की यौमे विलादत के पुरखुलूस मौक़े पर आलिमों की तक़रीब मुनक़्क़ीद की गई है।

इस मौके पर आयोजित तक़रीर के कार्यक्रम में महफ़िल ए मिलाद का आयोजन किया गया है।

कार्यक्रम 17 रबिलव्वल, बुधवार को दोपहर 2 बजे वक़्फ़ इमामबाड़ा रानी अशरफुननिशा खानम, गीताप्रेस रोड, गोरखपुर पर आयोजित होगा।

श्री रिज़वी ने कहा कि पैगम्बर मुहम्मद साहब को रहमतुल लिल आलमीन कहा जाता है यानी उनकी रहमत किसी एक धर्म या जाति के लिए नही बल्कि पूरी दुनिया के लिए है।

उन्होंने सरदार ए अम्बिया की विलादत के इस जश्न में सभी धर्मों और समुदाय के लोगों से शिरकत की गुज़ारिश की है।

आपको बता दें कि गोरखपुर में इस महफ़िल का सिलसिला मरहूम मोहम्मद मेहदी एडवोकेट साहब ने शिया फेडरेशन की जेरे निगरानी में 80 के दशक में शुरू किया था।
इस आयोजन ने लगभग 40 साल का सफर तय कर लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular