Wednesday, March 4, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshHamirpur22 फरवरी को लगेगा मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को...

22 फरवरी को लगेगा मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न

हमीरपुर।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हमीरपुर द्वारा आगामी 22 फरवरी 2026 को आयोजित किए जाने वाले मेगा वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर की तैयारियों को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी हमीरपुर श्री घनश्याम मीणा ने की।

बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने को लेकर चर्चा की गई। शिविर में सभी विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं से संबंधित जानकारी देने एवं लाभार्थियों को लाभ वितरित किए जाने पर विशेष जोर दिया गया।

जिलाधिकारी श्री घनश्याम मीणा ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों की पहचान कर कार्यक्रम को सफल बनाएं, ताकि आमजन को एक ही स्थान पर विधिक सहायता एवं सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।

इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महेन्द्र कुमार पाण्डेय ने कार्यक्रम की रूपरेखा एवं उसके महत्व की जानकारी देते हुए सभी अधिकारियों से सहयोग की अपील की। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular