Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeItawaजनपद न्यायाधीश की अध्यक्षता में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक

जनपद न्यायाधीश की अध्यक्षता में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक

इटावा। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार दिनांक फरवरी 22-2026 को आयोजित होने वाले बृहद साक्षरता सेवा शिविर के आयोजन के अनुक्रम में शुक्रवार को जनपद न्यायाधीश रजत सिंह जैन की अध्यक्षता में जनपद न्यायालय के सभागार में समस्त प्रशासनिक अधिकारी गण के साथ बैठक का आयोजन किया गया।उपरोक्त बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव सहित समस्त विभागों के विभाग अध्यक्ष तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती आरती द्विवेदी सहित समस्त न्याय अधिकारी गण उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश श्री जैन द्वारा सभी लोगों को फरवरी 22-2026 को आयोजित होने वाले बृहद सेवा शिविर के सफल आयोजन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए व सभी को अधिक से अधिक लाभार्थियों को लाभान्वित करने हेतु प्रोत्साहित किया।इसी अनुक्रम में केंद्रीय कारागार में अनुरोध बंधिया द्वारा हस्त निर्मित वस्तुएं जैसे मोमबत्ती व अगरबत्तियों की बिक्री हेतु भी सभागार में स्टॉल लगाया गया जिसमें सभी लोगों ने बढ़-चढ़कर खरीदारी भी की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular