आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हमीरपुर की ओर से आज बैठक आयोजित की गई। यह बैठक माननीय जनपद न्यायाधीश मनोज कुमार राय के निर्देशन में हुई। बैठक में बैंक एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक में नोडल अधिकारी लोक अदालत/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार खरवार, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महेन्द्र कुमार पाण्डेय, लीड बैंक मैनेजर संगम लाल मिश्रा, एआरटीओ (ई) अमिताभ राय, बीएसएनएल से अमर मेहरोत्रा, अधिशासी अभियंता की ओर से एसडीओ शहजाद खान सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
नोडल अधिकारी ने वादकारियों के हित को प्राथमिकता देते हुए अधिक से अधिक वादों को लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित करने के निर्देश दिए। साथ ही, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने आम जनमानस के बीच लोक अदालत के प्रचार-प्रसार पर जोर दिया, ताकि अधिक से अधिक लोग इस प्रक्रिया का लाभ उठा सकें।
राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 सितंबर 2025 को किया जाएगा।





