Friday, April 3, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshHamirpurबुंदेलखंड विकास निधि के अंतर्गत प्राप्त प्रस्तावो के संबंध में बैठक संपन्न

बुंदेलखंड विकास निधि के अंतर्गत प्राप्त प्रस्तावो के संबंध में बैठक संपन्न

 

अवधनामा जिला संवाददाता हिफजुर्रहमान 

हमीरपुर :बुंदेलखंड विकास निधि के अंतर्गत प्रस्तावों की समीक्षा के संबंध में एक अति आवश्यक बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
ज्ञात हो कि वित्तीय वर्ष 2023-24 हेतु शासन से जनपद हमीरपुर के लिए बुंदेलखंड विकास निधि जिलांस के अंतर्गत कुल धनराशि रु 1500 लाख प्राप्त हुई है। जिसके क्रम में मा विधायक सदर हमीरपुर डॉ मनोज कुमार प्रजापति ने कुल 118 परियोजनाओं के तथा मा विधायक राठ श्रीमती मनीषा अनुरागी द्वारा 91 परियोजनाओं के प्रस्ताव दिए गए हैं ।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि बुंदेलखंड विकास निधि के अंतर्गत सभी निर्माण कार्यों को नियमानुसार समय से तथा मानक के अनुसार पूर्ण किया जाए । सभी प्रकार के निर्माण कार्यो को निर्धारित समय में अनिवार्य रूप से पूर्ण किए जाय। जिलाधिकारी ने विभिन्न प्रस्तावो के संबंध में संबंधित को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी चन्द्र शेखर शुक्ला, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी , अन्य कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि सहित अन्य संबंधित विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular